September 15, 2026

पटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थी

Bihar Student Protest: पटना में 70वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा और बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की 1,799 पदों वाली दरोगा मुख्य परीक्षा को रद्द कर दोबारा कराने की मांग को लेकर छात्रों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जेपी गोलंबर के पास जुटे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। Read more

September 15, 2026

Twisha Sharma Case: गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं, CBI ने जमानत का किया विरोध - Haribhoomi

त्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में आरोपी पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को जबलपुर हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान CBI ने उनकी जमानत का विरोध किया और लिखित आपत्ति दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। Read more

September 15, 2026

PM Awas Yojana Data: 18 लाख से 5.92 लाख आवास तक...किसने बनवाए ज्यादा घर? PM आवास के आंकड़ों की ‘अग्निपरीक्षा विजय शर्मा vs भूपेश बघेल LIVE

PM Awas Yojana Data: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (CG Pradhan Mantri Awas Yojana ) को लेकर चल रही सियासी बहस अब आमने-सामने की चर्चा तक पहुंच गई है। राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब (Raipur Press Club) में डिप्टी सीएम विजय शर्मा (Deputy CM Vijay Sharma) और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(Former CM Bhupesh Baghel) के बीच पीएम आवास योजना के आंकड़ों पर लाइव बहस हो रही है। दोनों नेता एक-दूसरे के सवालों का जवाब देते हुए अपने-अपने दावों और आंकड़ों को सामने रख रहे हैं। Read more

September 15, 2026

Kal Ka Rashifal 16 September 2026: मेष वाले आंख मूंदकर न करें भरोसा, वृश्चिक की कमाई के साथ बढ़ेंगे खर्च

Kal Ka Rashifal 16 September 2026: कल 15 सितंबर 2026 बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. कुछ राशि वालों को करियर और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे, वहीं कई जातकों को परिवार, धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी. जानें मेष से मीन तक का राशिफल. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कल का राशिफल. Read more

September 15, 2026

2.7 सेकेंड में 100 की स्पीड, 1,140bhp की ताकत, भारत आ रही ये दमदार कार

भारत में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार जल्द ही और दिलचस्प होने वाला है. चीन की दिग्गज कार निर्माता कंपनी बीवाईडी अपनी प्रीमियम ब्रांड डेन्जा को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी की पहली बड़ी पेशकशों में डेन्जा Z9 GT शामिल हो सकती है. यह इलेक्ट्रिक कार करीब 1,140bhp की ताकत के साथ महज 2.7 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इसमें करीब 600 किलोमीटर की रेंज और बेहद तेज चार्जिंग तकनीक मिलने की बात कही गई है. Read more

September 15, 2026

National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व

Published: Tuesday, September 15, 2026, 13:00 [IST] National Engineers Day 2026: हर साल 15 सितंबर को देशभर में नेशनल इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। यह दिन भारत के महान इंजीनियर और भारत रत्न से सम्मानित सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती को समर्पित है। इंजीनियर्स डे के लिए 15 सितंबर की तारीख इसलिए चुनी गई, क्योंकि इसी दिन साल 1861 में सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले के मुद्देनहल्ली गांव में हुआ था। इंजीनियरिंग और देश के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के कारण उन्हें आज भी भारत के प्रमुख इंजीनियरों में गिना जाता है। सर एम। विश्वेश्वरैया को आधुनिक मैसूर के निर्माण और विकास में उनकी अहम भूमिका के लिए याद किया जाता है। उनके काम और योगदान को सम्मान देने के लिए उनके जन्मदिन को इंजीनियर्स डे के रूप में मनाने की शुरुआत साल 1968 में हुई। तब से हर वर्ष 15 सितंबर को देश के इंजीनियरों के योगदान और उनकी भूमिका को सम्मानित किया जाता है। Read more

September 15, 2026

CG PM Awas Yojan Press Club Debate: विजय शर्मा बोले- CG में सबसे ज्यादा पीएम आवास, भूपेश ने कहा हमने 7 लाख आवास स्वीकृत किए

CG PM Awas Yojan Press Club Debate: पीएम आवास योजना को लेकर रायपुर (Raipur News) प्रेस क्लब में पूर्व सीएम भूपेश बघेल (FormerCM Bhupesh Baghel) और वर्तमान डिप्टी सीएम विजय शर्मा (Dupty CM Vijay Sharma) के बीच बड़ी बहस चल रही है। डिबेट में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि ये अच्छी परंपरा है, आमने-सामने होकर स्थिति और स्पष्ट हो। Read more

September 15, 2026

Chakradhar Samaroh 2026: रायगढ़ में 41वें समारोह का भव्य आगाज, राज्यपाल रमेन डेका ने कही बड़ी बात

रायगढ़ में 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह का राज्यपाल रमेन डेका ने शुभारंभ किया। गणेश वंदना, कलाकारों का सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण रहीं।रायपुर। रायगढ़ में 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य आगाज हुआ। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चक्रधर समारोह सिर्फ कला प्रस्तुतियों का मंच नहीं, बल्कि महाराजा चक्रधर सिंह की कला-साधना और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले इस समारोह में देश और प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकारों के साथ स्थानीय प्रतिभाएं भी गायन, वादन, नृत्य और लोककला की प्रस्तुतियां देंगी। Read more

September 15, 2026

राजद बोली-नीतीश जी, BJP को छोड़कर आइए सरकार बनाते हैं: UCC पर बिहार में सियासत तेज; भाजपा की हां, चिराग साइलेंट, जदयू ने कहा- विचार करेंगे - Patna News

पटना16 घंटे पहले कॉपी लिंककेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 2029 तक देश के सभी 21 एनडीए शासित राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने की बात के बाद, बिहार एनडीए के भीतर मतभेद खुलकर सामने आ गए। पहले जदयू ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया। हालांकि अब विजय चौधरी ने कहा है कि प्रावधान देखेंगे, फिर बात करेंगे। वहीं बीजेपी इसके समर्थन में हैैं, बाकी सहयोगी पार्टियां वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं। Read more

September 15, 2026

Amazon Great Indian Festival 2026 लाइव होने से पहले ही सुर्खियों में, इन कैटेगरी पर हैवी डिस्काउंट का दावा

Amazon Great Indian Festival 2026: फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने से पहले ही ऑनलाइन शॉपर्स के बीच अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है. जिन लोगों को भी हैवी डिस्काउंट का इंतजार है, वो इस सेल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि अमेजन की तरफ से इस सेल कैलेंडर को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है. लेकिन अमेजन के AI शॉपिंग असिस्टेंट Rufus ने कुछ संभावित तारीखों और डिस्काउंट ऑफर्स की ओर इशारा किया है. Rufus की मानें तो इस साल भी स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स इस सेल के सबसे बड़े आकर्षण होने वाले हैं.  Read more