September 15, 2026

PM Awas Yojana Data: 18 लाख से 5.92 लाख आवास तक...किसने बनवाए ज्यादा घर? PM आवास के आंकड़ों की ‘अग्निपरीक्षा विजय शर्मा vs भूपेश बघेल LIVE

PM Awas Yojana Data: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (CG Pradhan Mantri Awas Yojana ) को लेकर चल रही सियासी बहस अब आमने-सामने की चर्चा तक पहुंच गई है। राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब (Raipur Press Club)  में डिप्टी सीएम विजय शर्मा (Deputy CM Vijay Sharma) और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(Former CM  Bhupesh Baghel) के बीच पीएम आवास योजना के आंकड़ों पर लाइव बहस हो रही है। दोनों नेता एक-दूसरे के सवालों का जवाब देते हुए अपने-अपने दावों और आंकड़ों को सामने रख रहे हैं।

''भारत सरकार ने अब पोर्टल बंद कर दिया''- भूपेश बघेल#BhupeshBaghel#VijaySharma#ChhattisgarhPolitics#PMAY#CGNews@vijaysharmacg@bhupeshbaghel@INCCG@BJP4CGStatepic.twitter.com/rbAPD4J6gJ

— Bansal News Official (@BansalNews_) September 15, 2026

बात बीते दिनों पीएम आवास योजना को लेकर विजय शर्मा और भूपेश बघेल के बीच बयानबाजी हुई थी। विजय शर्मा ने भूपेश बघेल को खुली बहस की चुनौती दी थी, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद आज रायपुर प्रेस क्लब में दोनों नेताओं के बीच यह बहस आयोजित की गई है। कार्यक्रम को देखते हुए प्रेस क्लब के बाहर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात हैं।

पीएम आवास पर क्या है सरकार का दावा?

विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत छत्तीसगढ़ ने वर्ष 2025-26 में देश के प्रमुख राज्यों के बीच बेहतर प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य में 5,92,508 आवास पूरे किए गए। उपलब्ध आंकड़ों में मध्य प्रदेश में 4,90,185, महाराष्ट्र में 4,42,074, बिहार में 2,63,151, राजस्थान में 2,02,234, ओडिशा में 1,61,256, असम में 1,35,426 और गुजरात में 1,23,451 आवास पूर्ण होने की जानकारी दी गई है।

भूपेश बघेल और विजय शर्मा एक ही मंच पर लाइव, PM आवास पर तीखी बहस#BhupeshBaghel#VijaySharma#ChhattisgarhPolitics#PMAY#CGNews@vijaysharmacg@bhupeshbaghel@INCCG@BJP4CGStatepic.twitter.com/otvIa9D5IN

— Bansal News Official (@BansalNews_) September 15, 2026

छत्तीसगढ़ में साल-दर-साल कितने घर बने?

छत्तीसगढ़ में PMAY-G के तहत आवास निर्माण के आंकड़ों में पिछले कुछ वर्षों में तेजी देखने को मिली है।

2016-17: 136 आवास

2017-18: 3,65,867 आवास

2018-19: 3,41,378 आवास

2019-20: 34,587 आवास

2020-21: 59,684 आवास

2021-22: 23,289 आवास

2022-23: 33,688 आवास

2023-24: 1,54,789 आवास

2024-25: 2,52,771 आवास

2025-26: 5,92,508 आवास

2026-27: अब तक 1,98,414 आवास

आंकड़ों से पता चलता है कि 2023-24 के बाद आवास निर्माण की रफ्तार में काफी बढ़ोतरी हुई। 2023-24 में जहां 1.54 लाख से ज्यादा आवास पूरे हुए थे, वहीं 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 2.52 लाख और 2025-26 में करीब 5.93 लाख पहुंच गई।

2026-27 में 3.65 लाख आवास का लक्ष्य

रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ में 3,65,179 आवास पूरे करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से अब तक 1,98,414 आवास पूरे होने का आंकड़ा दर्ज है। यानी लक्ष्य का करीब 54.3 फीसदी काम पूरा हो चुका है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 11 सितंबर 2026 को केंद्र सरकार की ओर से आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के आधार पर वर्ष 2026-27 के लिए यह लक्ष्य निर्धारित किया गया।

ये भी पढ़ें :Vijay Sharma Bhupesh Baghel Press Club: पीएम आवास के मुद्दे पर आमने-सामने विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में होगी सियासी बहस

अलग-अलग योजनाओं में कितने आवास?

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2016 से 2023 तक के शेष अधूरे आवासों की संख्या 2,46,215 थी। इनमें से 1,95,441 आवास पूरे किए जा चुके हैं। वहीं, स्थायी प्रतीक्षा सूची में शामिल 6,99,438 परिवारों में से 5,86,788 आवास स्वीकृत हुए और 4,69,782 आवास पूरे किए गए। आवास प्लस में कुल 8,19,999 परिवारों का विवरण दर्ज है। इनमें से 6,91,616 आवास स्वीकृत किए गए और 4,62,605 आवास पूरे हो चुके हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 47,090 आवासों के लक्ष्य/विवरण में से 38,948 आवास स्वीकृत हुए हैं, जबकि 23,603 आवास पूरे किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें :Vijay Sharma Bhupesh Baghel Press Club: आर्थिक सामाजिक सर्वेक्षण में ये छिड़ी थी, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा बीजेपी सरकार ने ले 11 लाख 75 हजार किए थे स्वीकृत

अब बहस के केंद्र में आंकड़े

पीएम आवास योजना को लेकर विजय शर्मा और भूपेश बघेल के बीच विवाद का मुख्य मुद्दा यही है कि राज्य में कितने आवास स्वीकृत हुए, कितने पूरे किए गए और इसमें पिछली तथा मौजूदा सरकारों की क्या भूमिका रही। ऐसे में रायपुर प्रेस क्लब में हो रही इस बहस में दोनों नेता अपने-अपने आंकड़ों के जरिए एक-दूसरे के दावों पर सवाल उठा रहे हैं। अब बहस के दौरान सामने आने वाले आंकड़े और दोनों नेताओं के तर्क यह तय करेंगे कि पीएम आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत में चल रही इस बहस का रुख किस ओर जाता है। 

ये भी पढ़ें : Vijay Sharma VS Bhupesh Baghel : PM आवास के आंकड़ों पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल आमने-सामने, प्रेस क्लब में डिबेट शुरू