October 23, 2026

Duddhi Assembly Caste Equations: दुद्धी के जातिगत समीकरण और 2027 का चुनावी गणित

दुद्धी विधानसभा जातिगत समीकरण: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की दुद्धी विधानसभा सीट पर गोंड, खरवार, चेरो, अगरिया, घसिया, दलित, यादव, वैश्य, ब्राह्मण और अन्य पिछड़े समुदायों की महत्वपूर्ण राजनीतिक भूमिका रही है। Duddhi Assembly Caste Equations को समझने के लिए 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों के साथ जून 2024 का उपचुनाव भी अहम है। Read more

October 23, 2026

शेयर बाजार लगातार गिरावट के बाद हरे निशान में खुला | The stock market opened in the green after a sustained decline.

मुंबई, लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्कों निफ्टी और सेंसेक्स में 500 से ज्यादा अंकों तक की बढ़त दर्ज की गई। Read more

October 23, 2026

Bihar MLC Election 2026 : " विद्या ही हमारी पूंजी,' मतदान के बीच नीरज कुमार ने अनंत को ललकारा; बोले - ‘न किसी को डराता हूं और न ही घबराता हूं..

Bihar MLC Election 2026 : बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर मतदान के बीच जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने अपने अंदाज में विरोधियों को जवाब दिया। मतदान के दौरान उन्होंने बाबा परशुराम, मातृभूमि और विद्या का जिक्र करते हुए अपनी बात रखी। उनके बयान में धार्मिक आस्था, राजनीतिक आत्मविश्वास और विरोधियों को चुनौती देने का अंदाज साफ नजर आया। नीरज कुमार ने कहा कि वह विरोधियों के तमाम राजनीतिक हमलों के बावजूद न घबराते हैं और न ही किसी दूसरे को डराते हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वे अड़ने वाले हैं, गिरने वाले नहीं, क्योंकि वे बाबा परशुराम के वंशज हैं। Read more

October 23, 2026

इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी रामायण! लेकिन मूवी देखने के लिए सब्सक्रिप्शन के बजाय इस खास सुविधा का करना होगा इस्तेमाल | IBC24

मुंबई: Ramayana Movie OTT Release: रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और इसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया भी मिल रही है। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है और इसे IMAX 3D फॉर्मेट में भी रिलीज किया जाएगा। अब सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है। ऐसे दर्शक जो थिएटर में फिल्म नहीं देख पाएंगे, उनके लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसे देखने का विकल्प उपलब्ध कराने की तैयारी है। Read more

October 22, 2026

फ्रांस से भारत तक प्रदर्शनों के कथित कनेक्शन का खुलासा, 101 संगठनों और चीन से फंडिंग पर रिपोर्ट का दावा – Sanjeevni Today

फ्रांस में हुए प्रदर्शनों और भारत में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच कथित अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। फॉक्स न्यूज डिजिटल की जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नौ देशों में फैले 101 संगठनों का एक नेटवर्क अलग-अलग देशों में हो रहे प्रदर्शनों को आयोजित करने, उनमें समन्वय बनाने या उनके संदेशों को आगे बढ़ाने से जुड़ा है। रिपोर्ट में भारत का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि, इन संगठनों का नाम सामने आना अपने आप में यह साबित नहीं करता कि वे भारत के प्रदर्शनों को संचालित कर रहे हैं या उन्हें फंडिंग दे रहे हैं। Read more

October 22, 2026

Bihar Crime : आरा में कस्टम अधिकारी की हत्या की पहले से थी साजिश! 2 लाख की सुपारी, 3 और आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime : बिहार के आरा में सेवानिवृत्त कस्टम अधिकारी सह क्षत्रिय कल्याण संगठन के अध्यक्ष रामकुमार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस हत्याकांड को अचानक अंजाम नहीं दिया गया था, बल्कि इसकी साजिश पहले से रची गई थी। हत्या के लिए अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में ही करीब दो लाख रुपये अग्रिम राशि के तौर पर दिए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद कथित तौर पर शूटरों ने कई दिनों तक रामकुमार सिंह की गतिविधियों और आने-जाने के रास्तों की रेकी की। 15 अक्टूबर की सुबह कनकपुरी मोहल्ले में उनकी हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले में पुलिस ने तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि कथित शूटरों की तलाश जारी है। Read more

October 22, 2026

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से हटीं 70 से ज्यादा तस्वीरें, क्या है पूरा विवाद? बेटे से बोलीं प्रियंका गांधी- आप सच का साथ दें

Rehan Vadra Exhibition: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे और विजुअल आर्टिस्ट रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. आरोप है कि प्रशासन ने विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी 70 से ज्यादा तस्वीरें हटाने का दबाव बनाया. Read more

October 22, 2026

'मुस्लिम हूं लेकिन नमाज नहीं पढ़ती', धर्म पर ये क्या बोल गईं Shabana Azmi? कहा- पति जावेद अख्तर नास्तिक हैं

Updated: Thursday, October 22, 2026, 11:34 [IST] Shabana Azmi on Religion: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी अपनी बेबाक राय और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलने के लिए जानी जाती हैं। उनकी निजी जिंदगी से लेकर विचारों तक, फैंस हमेशा उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में शबाना आजमी ने धर्म को लेकर अपने विचार शेयर किए। उन्होंने बताया कि बचपन में उनके घर का माहौल कैसा था, धर्म से उनका कितना जुड़ाव रहा और उनके पति व मशहूर गीतकार जावेद अख्तर इस मामले में उनसे किस तरह अलग सोच रखते हैं। Read more

October 22, 2026

सड़क हादसे में गाड़ी का इंश्योरेंस न होने पर मुआवजा क्यों नहीं मिलेगा? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा तीखा सवाल

भारतीय न्याय व्यवस्था (Indian Judicial System) और सड़क सुरक्षा से जुड़ी इस वक्त एक बेहद अहम और बड़ी कानूनी खबर सामने आ रही है। देश की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court of India) ने सड़क दुर्घटनाओं (Road Accidents) में पीड़ितों को मिलने वाली वित्तीय सहायता और मुआवजे को लेकर केंद्र सरकार से एक बहुत बड़ा और तार्किक सवाल पूछा है। केंद्र सरकार की तरफ से सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले परिवारों और घायलों को आर्थिक मदद देने के लिए एक विशेष मुआवजा योजना तैयार की गई है, लेकिन इस योजना में केवल उन वाहनों को शामिल किया गया है जिनके पास वैध बीमा (Insurance) मौजूद है। इस पर गहरी आपत्ति जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है कि जिन मामलों में दुर्घटना करने वाली गाड़ी का बीमा नहीं होता, उन पीड़ितों को इस सरकारी योजना के लाभ से क्यों वंचित रखा जा रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में क्या कुछ कहा है और सरकार के इस मुआवजे के नियमों के पीछे का पूरा गणित क्या है। Read more

October 22, 2026

eMudra Stock Crash: कंगाल बना रहा ये शेयर... कल 20% तो आज 14% क्रैश, निवेशकों में हड़कंप

1/6 शेयर बाजार में कब कौन सा शेयर कमाल करके अपने निवेशकों को मालामाल कर दे और कब एक झटके में अर्श से फर्श पर ला पटके कहा नहीं जा सकता. लेकिन इसके कई उदाहरण बाजार में मौजूद हैं और सबसे ताजा है ईमुद्रा लिमिटेड का शेयर, जो अपने निवेशकों को कंगाल बनाता हुआ नजर आ रहा है. ये शेयर लगातार क्रैश (eMudhra Share Crash) हो रहा है और महज तीन दिनों में ही 34% गिर गया है. इस भारी गिरावट के बीच निवेशकों में हड़कंप मचा हुआ है. (Photo: AI Generated) Read more