Rehan Vadra Exhibition: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे और विजुअल आर्टिस्ट रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. आरोप है कि प्रशासन ने विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी 70 से ज्यादा तस्वीरें हटाने का दबाव बनाया.
Rehan Vadra Exhibition: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे और विजुअल आर्टिस्ट रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. आरोप है कि प्रशासन ने विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी 70 से ज्यादा तस्वीरें हटाने का दबाव बनाया.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/22/rehan-vadra-exhibition-2026-10-22-11-36-19.jpg)
Rehan Vadra exhibition
Rehan Vadra Exhibition: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे और विजुअल आर्टिस्ट रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. रेहान का आरोप है कि नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में उनकी प्रदर्शनी शुरू होने से कुछ घंटे पहले प्रशासन ने विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी 70 से ज्यादा तस्वीरें हटाने का दबाव बनाया. उन्होंने कहा कि तस्वीरें नहीं हटाने पर पूरी प्रदर्शनी रद्द करने की चेतावनी दी गई थी.
रेहान वाड्रा की सोलो प्रदर्शनी का नाम ‘नो आइडिया इज फाइनल’ है. यह बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को शुरू हुई. रेहान के मुताबिक, जिन तस्वीरों को हटाने के लिए कहा गया, वे पिछले छह महीनों में दिल्ली में हुए युवा आंदोलनों और विरोध प्रदर्शनों की तस्वीरें थीं. इनमें मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और मतदाता सूची के पुनरीक्षण के विरोध में निकाले गए मार्च की तस्वीरें भी शामिल थीं. कुछ तस्वीरों में राहुल गांधी और विपक्षी सांसद भी नजर आ रहे थे.
When someone with power becomes afraid of the expression of another, he doesn’t know it, but he has already lost the very power he is trying to protect.
You stand for what is true and everything beautiful will find its way to you.
I am proud of you, always… pic.twitter.com/2goSUEq5gL
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 22, 2026
तिरंगे की तस्वीरें हटाने से भी इनकार
रेहान ने दावा किया कि बीकानेर हाउस प्रबंधन ने भारतीय तिरंगे की दो तस्वीरें हटाने को भी कहा था. हालांकि, उन्होंने इन तस्वीरों को हटाने से इनकार कर दिया. प्रशासन की ओर से तस्वीरों के राजनीतिक स्वरूप और मौजूदा राजनीतिक माहौल को लेकर आपत्ति जताए जाने की बात सामने आई है.
यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी का आरोप- मुझे पुलिस ने पहले जमीन पर पटका, फिर जबरदस्ती उठाकर बस में डाला
प्रियंका गांधी ने बताया अभिव्यक्ति की आजादी का मामला
इस विवाद पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए कार्रवाई को ‘हास्यास्पद’ बताया. उन्होंने इसे युवाओं और कलाकारों की आवाज दबाने तथा अभिव्यक्ति की आजादी को सीमित करने की कोशिश बताया. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और कार्ति चिदंबरम ने भी इस मामले को सेंसरशिप से जोड़कर सवाल उठाए हैं.
फिलहाल, प्रदर्शनी तय कार्यक्रम के मुताबिक रविवार तक जारी रहेगी. हालांकि, इसमें करीब 40 तस्वीरें ही प्रदर्शित की जा रही हैं. रेहान वाड्रा ने कहा है कि वह हटाई गई तस्वीरों को प्रदर्शित करने के लिए किसी दूसरी जगह की तलाश करेंगे.
प्रियंका गांधी ने बेटे पर किया गर्व
प्रियंका ने रेहान की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि जब कोई ताकतवर इंसान किसी दूसरे की अभिव्यक्ति से डरने लगता है, तो उसे पता भी नहीं चलता, लेकिन वह असल में उसी ताकत को खो चुका होता है जिसे वह बचाने की कोशिश कर रहा है. तुम सच का साथ दो, और हर खूबसूरत चीज़ खुद-ब-खुद तुम्हारे पास चली आएगी. मुझे तुम पर गर्व है, और हमेशा रहेगा.
साथ ही विवाद पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए कार्रवाई को ‘हास्यास्पद’ बताया. उन्होंने इसे युवाओं और कलाकारों की आवाज दबाने तथा अभिव्यक्ति की आजादी को सीमित करने की कोशिश बताया. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और कार्ति चिदंबरम ने भी इस मामले को सेंसरशिप से जोड़कर सवाल उठाए हैं.
प्रदर्शनी का क्या होगा?
फिलहाल, प्रदर्शनी तय कार्यक्रम के मुताबिक रविवार तक जारी रहेगी. हालांकि, इसमें करीब 40 तस्वीरें ही प्रदर्शित की जा रही हैं. रेहान वाड्रा ने कहा है कि वह हटाई गई तस्वीरों को प्रदर्शित करने के लिए किसी दूसरी जगह की तलाश करेंगे. कांग्रेस ने तमाम नेताओं ने प्रदर्शनी से तस्वीरों के हटाने का विरोध किया है.
यह भी पढ़ें:'कभी नहीं जीतते नफरत और हिंसा, हमेशा होती है साहस की जीत', प्रियंका गांधी वाड्रा ने की ईरान की सराहना
