October 23, 2026

सीवान: आलमपुर में पटाखा बनाने के दौरान भीषण विस्फोट, चार की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

Siwan blast: सीवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार की शाम पटाखा बनाने के दौरान भीषण विस्फोट हो गया. धमाका इतना जोरदार था कि मकान की छत उड़ गयी और घर का बड़ा हिस्सा ढह गया. जिला प्रशासन ने हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि की है. मृतकों में गृहस्वामी अमीरुद्दीन अहमद (70), खुशबू (10) और असद (8) शामिल हैं. चौथे मृतक की पहचान की जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है. वहीं, मलबे में कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है. आसपास के लोगों के अनुसार, घटना के समय घर में सात से अधिक लोग मौजूद थे. इनमें परिवार के सदस्यों के साथ पटाखा बनाने के काम में लगे मजदूर भी शामिल थे. Read more

October 23, 2026

“China में महंगाई नहीं बढ़ रही?” – वायरल वीडियो में लड़के का दावा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

सोचिए, पूरी दुनिया महंगाई की मार झेल रही है... कहीं सब्जियां महंगी हैं, कहीं पेट्रोल महंगा है, तो कहीं ईएमआई बढ़ रही है। फिर भी, एक देश ऐसा भी है जहाँ महंगाई बिल्कुल नहीं बढ़ रही है। इस वीडियो को aayush.jha नाम के एक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वायरल वीडियो में एक लड़का दावा करता है कि चीन की अर्थव्यवस्था बाकी दुनिया के उलट दिशा में जा रही है। मतलब, दुनिया बढ़ती कीमतों से परेशान है, जबकि चीन बढ़ती कीमतों से परेशान है। लड़का इसके पीछे दो कारण बताते हुए हैरानी जताता है, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स सोच में पड़ जाते हैं, "क्या ऐसा भी हो सकता है?" वीडियो में, लड़का सबसे पहले चीन में महंगाई कम होने के दो कारण बताता है। पूरी कहानी पढ़ें। Read more

October 23, 2026

पारदर्शिता की नई मिसाल: पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ विजन के तहत वीबी-जी राम जी में NMMS का उन्नत फेस ऑथेंटिकेशन संस्करण केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया जारी

नई दिल्ली(उत्तम हिन्दू न्यूज)- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को ग्रामीण धरातल पर साकार करने और जनकल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता व जवाबदेही को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक युगांतरकारी कदम उठाया गया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी वीबी–जी राम जी (VB-G RAM G) के अंतर्गत श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करने हेतु राष्ट्रीय मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम (NMMS) के उन्नत-सुरक्षा संस्करण को आज औपचारिक रूप से जारी किया। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रत्येक ग्रामीण मजदूर को पारदर्शी रूप से रोजगार सुनिश्चित कराना और बिना किसी गड़बड़ी के सरकारी धन का शत-प्रतिशत सही उपयोग करना है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) के तकनीकी सहयोग, एआई आधारित सत्यापन और सुदृढ़ साइबर सुरक्षा से लैस यह नया संस्करण ऐप से छेड़छाड़ और फर्जी हाजिरी पर कड़ा प्रहार करेगा, वहीं नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए ऑफलाइन हाजिरी व मानवीय छूट का भी पुख्ता प्रबंध किया गया है। कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास सचिव श्री रोहित कंसल और संयुक्त सचिव श्रीमती रोहिणी आर. भाजीभाकरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। ​ इस अवसर पर ​केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में देश में ‘विकसित भारत’ के साथ-साथ ‘विकसित गांव’ बनाने का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। 1 जुलाई 2026 से देश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में सफलतापूर्वक लागू की गई ‘वीबी-जी राम जी’ योजना ग्रामीण कामगारों के लिए आपात स्थिति में भी संबल और वरदान सिद्ध हो रही है। योजना की अभूतपूर्व प्रगति का ब्योरा देते हुए उन्होंने बताया कि महज कुछ महीनों के भीतर देशभर की 2.41 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों में 31.23 लाख कार्यस्थलों पर काम संचालित हुआ है। इसके तहत मांग के अनुरूप 2.89 करोड़ ग्रामीण परिवारों के 3.65 करोड़ से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 46 करोड़ मानवदिवस सृजित किए जा चुके हैं, जिनमें से अकेले फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से लगभग 40 करोड़ मानवदिवस दर्ज किए गए हैं। वित्तीय प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्र सरकार ने इस योजना में 95,692 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है, जो राज्यों के अंश को मिलाकर 1.51 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाता है। इसमें से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पहली किस्त के रूप में 26,126 करोड़ रुपये की मदर सैंक्शन जारी की जा चुकी है। Read more

October 23, 2026

इंटर कॉलेज में 11वीं के छात्र के बैग से मिला अवैध तमंचा, पुलिस ने हिरासत में लिया

दादरी के मिहिर भोज इंटर कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया जब 11वीं कक्षा का एक छात्र अपने स्कूल बैग में अवैध तमंचा लेकर कक्षा में पहुंच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को तमंचे सहित हिरासत में ले लिया। पूछताछ में छात्र ने चौंकाने वाला खुलासा किया — उसने यह तमंचा महज़ 2000 रुपये में ‘शौक’ के लिए खरीदा था। Read more

October 23, 2026

भारत-ईयू एफटीए से जर्मनी को निर्यात 2030 तक 50 अरब डॉलर के पार जा सकता है: रिपोर्ट

भारत-ईयू एफटीए से जर्मनी को निर्यात 2030 तक 50 अरब डॉलर के पार जा सकता है: रिपोर्ट भारत-ईयू एफटीए से जर्मनी को निर्यात 2030 तक 50 अरब डॉलर के पार जा सकता है: रिपोर्ट Read more

October 23, 2026

भाजपा चलाएगी लोकतंत्र बचाओ, भीडतंत्र हटाओ अभियान: गुना की कार्यकारिणी बैठक में बनी कार्ययोजना; वोट चोरी के आरोपों पर देगी जवाब - Guna News

भाजपा 5 नवंबर तक देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान चलाएगी। इसके तहत पदयात्रा, चिंतन संवाद, बौद्धिक संवाद, युवा संवाद, छात्राओं के लिए प्रतियोगिताएं और सोशल मीडिया से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के जरिए कांग्रेस और इंडिया ग Read more

October 23, 2026

जयपुर में नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप शुरू: खेल मंत्री बोले- SMS स्टेडियम में बनेगा ग्लास कोर्ट, 22 राज्यों के करीब 900 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा - Jaipur News

जयपुर में नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप शुरू:खेल मंत्री बोले- SMS स्टेडियम में बनेगा ग्लास कोर्ट, 22 राज्यों के करीब 900 खिलाड़ी ले रहे हिस्साजयपुर4 घंटे पहले कॉपी लिंकजयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुक्रवार को सब जूनियर और जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। जयपुर स्क्वैश चैंपियनशिप की 8 साल बाद मेजबानी कर रहा है। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा- खेलों से जुड़े रहना जरूरी है। यह खुशी की बात है कि जयपुर में राष्ट्रीय स्तर की स्क्वैश चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। Read more

October 23, 2026

बांग्लादेश की जेलों में करीब 250 भारतीय कैदी फंसे: कई की सजा पूरी फिर भी कैद; नागरिकता साबित नहीं होने से वापसी अटकी

नई दिल्ली/ढाका4 घंटे पहले कॉपी लिंकबांग्लादेश की जेलों में 238 भारतीय कैदी बंद हैं। इनमें 168 ऐसे हैं, जिनकी सजा पूरी हो चुकी है, लेकिन वे अब तक भारत नहीं लौट पाए हैं। इनमें से कई कैदियों की भारतीय नागरिकता साबित नहीं हुई है। Read more

October 23, 2026

अब बिना CAT दिए 12वीं के बाद सीधे आईआईएम में मिलेगा धमाकेदार एडमिशन

देश के सबसे प्रतिष्ठित और सपनों के शिक्षण संस्थानों यानी भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIM) में दाखिला पाने के लिए हर साल लाखों छात्र कैट (CAT) परीक्षा की कठिन और लंबी तैयारी में अपनी रातों की नींद खराब करते हैं। हर इंजीनियरिंग या कॉमर्स के ग्रेजुएट्स का यह सपना होता है कि वह किसी तरह आईआईएम से एमबीए की डिग्री हासिल कर अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब आपको आईआईएम में एडमिशन पाने के लिए ग्रेजुएशन पूरी करने और कैट की कठिन बाधा को पार करने का इंतजार करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है? जी हाँ, देश के कई प्रमुख आईआईएम अब छात्रों को 12वीं कक्षा के तुरंत बाद सीधे अपने यहाँ प्रवेश का सुनहरा मौका दे रहे हैं। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने वाले होनहार छात्र अब बिना कैट परीक्षा दिए ही मैनेजमेंट की दुनिया में कदम रख सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस खास प्रोग्राम के तहत एडमिशन पाने की पूरी प्रक्रिया, योग्यता और इसके क्या बड़े फायदे हैं। Read more