October 23, 2026

भाजपा चलाएगी लोकतंत्र बचाओ, भीडतंत्र हटाओ अभियान: गुना की कार्यकारिणी बैठक में बनी कार्ययोजना; वोट चोरी के आरोपों पर देगी जवाब - Guna News

भाजपा 5 नवंबर तक देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान चलाएगी। इसके तहत पदयात्रा, चिंतन संवाद, बौद्धिक संवाद, युवा संवाद, छात्राओं के लिए प्रतियोगिताएं और सोशल मीडिया से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के जरिए कांग्रेस और इंडिया ग

.

गांव-गांव और घर-घर संपर्क करेंगे कार्यकर्ता

अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा की कामकाजी बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। इसमें अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करने पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने की।

उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ की बुनियाद पर देश में भ्रम का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। जनता को गुमराह करने और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करने के बजाय कांग्रेस को लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

सिकरवार ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे कांग्रेस के आरोपों और दावों के बीच जनता तक सही जानकारी पहुंचाएं। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों से आमजन को अवगत कराएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर किए जा रहे भ्रामक प्रचार का तथ्यों के साथ जवाब देने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर संपर्क कर अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता, सक्रियता और जनसंपर्क से संगठन की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को व्यापक स्तर पर पहुंचाया जा सकता है।

चुनाव प्रक्रिया पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देगी भाजपा

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के माध्यम से पार्टी कांग्रेस की ओर से लोकतंत्र, संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए जा रहे सवालों के जवाब में जनता के बीच अपना पक्ष रखेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के बयानों से संवैधानिक संस्थाओं के प्रति लोगों का विश्वास कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यशाला में अभियान की जिला टोली के सह-संयोजक और जिला महामंत्री संतोष धाकड़, चंद्र प्रकाश अहिरवार, शिवपाल सिंह परमार, सुशील दहिफले सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और मोर्चों के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री संतोष धाकड़ ने किया। आभार जिला महामंत्री चंद्र प्रकाश अहिरवार ने माना।