September 24, 2026

गाजा में 2 बोरी आटे के बदले बेटी की शादी: UN रिपोर्ट- रेप पीड़िताओं की आरोपियों से शादी, बाल विवाह 123% बढ़े

7 घंटे पहले कॉपी लिंकसंयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) ने गाजा में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़ती हिंसा को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें बताया गया है कि एक पिता ने अपनी 14 साल की बेटी की शादी 2 बोरी आटे के बदले कर दी। Read more

September 24, 2026

2000 बेसहारा पशुओं को मिलेगा नया आशियाना, खटीमा गौशाला विस्तार के लिए सीएम ने दिए 1.5 करोड़ - Doon Horizon

खटीमा के हल्दीघेरा में 8 करोड़ रुपये की लागत से बनी 7 एकड़ की विशाल गौशाला का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण किया। 2000 बेसहारा गोवंश को छत मिलेगी और विस्तार के लिए 1.5 करोड़ की अतिरिक्त घोषणा हुई। Read more

September 24, 2026

MSP पर धान-ज्वार-बाजरा बेचने के लिए पंजीयन जारी, अब तक 13,508 किसान जुड़े; 10 अक्टूबर अंतिम तारीख

24 सितंबर 2026, भोपाल: MSP पर धान-ज्वार-बाजरा बेचने के लिए पंजीयन जारी, अब तक 13,508 किसान जुड़े; 10 अक्टूबर अंतिम तारीख – मध्य प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये पंजीयन प्रक्रिया जारी है। अभी तक 13 हजार 508 किसानों ने पंजीयन कराया है। किसान 10 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकते हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से आग्रह किया है कि निर्धारित समय में पंजीयन करा लें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। उन्होंने बताया है कि किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है। प्रदेश में 1100 से अधिक पंजीयन केन्द्र बनाये गये हैं। Read more

September 24, 2026

मानव तस्करी पर गृह मंत्रालय सख्त, राज्यों को किंगपिन पर एक्शन और फाइनेंसर्स की संपत्ति जब्त करने के निर्देश

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश में मानव तस्करी के लगातार बदलते स्वरूप और संगठित नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सख्त निर्देश जारी किए हैं. मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों तथा पुलिस महानिदेशकों (DGPs) को 5 पेज का विस्तृत परामर्श भेजकर नए आपराधिक कानूनों का प्रभावी इस्तेमाल करने को कहा है. Read more

September 24, 2026

डीप डिप्रेशन से ओडिशा-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश, यूपी-बिहार-झारखंड समेत 25 से ज्यादा राज्यों में अलर्ट

Cyclone Arnab Alert: बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन 23 सितंबर की रात 11 बजे से 24 सितंबर रात 1 बजे के बीच कलिंगपट्टनम के पास उत्तर आंध्र प्रदेश तट को पार कर गया. इसके बाद दोनों राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है. कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है. श्रीकाकुलम जिले के कलिंगपट्टनम और आसपास के क्षेत्रों में करीब 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं. वहीं विजयवाड़ा के निचले हिस्सों में जलभराव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है. विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है. Read more

September 24, 2026

Rajat Sharma's Blog | EC के सवाल: ज्ञानेश कुमार को जवाब तो देना पड़ेगा - India TV Hindi

चुनाव आयोग के अंदर की लड़ाई सामने आ गई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चुनाव आयोग को हाइजैक करने का आरोप लगा। इल्ज़ाम लगाने वाले उनके अपने साथी, दोनों चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी हैं। उनका आरोप है कि ज्ञानेश कुमार मनमर्जी से चुनाव आयोग चलाते हैं, बाकी दो आयुक्तों की सलाह नहीं सुनते, उनके फैसलों की जानकारी बाकी दोनों कमिशनर्स को मीडिया से मिलती है। Read more

September 24, 2026

Flipkart Big Billion Days: सेल शुरू! बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित समझें, ऐसे बचाएं ज्यादा पैसे

Flipkart Big Billion Days: सेल शुरू! बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित समझें, ऐसे बचाएं ज्यादा पैसे Published: Thursday, September 24, 2026, 17:56 [IST] फ्लिपकार्ट की Big Billion Days सेल का 'अर्ली बर्ड' (Early Bird) विंडो आज यानी 24 सितंबर से लाइव हो चुका है। ऐप पर एक्सिस बैंक (Axis Bank) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के कार्ड्स से खरीदारी करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही, कई यूजर्स को 1 लाख रुपये तक की Flipkart Pay Later क्रेडिट लिमिट भी दिखाई दे रही है। माना जा रहा है कि इस सेल में स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी की खरीदारी सबसे आगे रहेगी। बता दें कि Plus और VIP मेंबर्स के लिए अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। Read more

September 24, 2026

हॉकी प्लेयर, मेडिकल ग्रेजुएट हैं EC सुखबीर सिंह संधू: RBI के मेंबर रहे हैं EC डॉ विवेक जोशी, जानें दोनों इलेक्शन कमिशनर्स की प्रोफाइल

8 घंटे पहले कॉपी लिंकइलेक्शन कमिश्नर सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने हाल ही में SIR यानी स्पेशल इंटेनसिव रिवीजन से जुड़े कुछ फैसलों और प्रोसेस पर आपत्तियां जताईं हैं। Read more

September 24, 2026

Pulses and sugar at government prices: मिलेगा 100 रुपये किलो में दाल और 30 रुपये में शक्कर.. भाजपा सरकार ने लिया जनता को राहत देने का फैसला..

Pulses and sugar at government-fixed prices: गुवाहाटी: मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की अगुवाई में हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है। बैठक के बाद मीडिया से हुई चर्चा में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “कैबिनेट ने दुर्गा पूजा के मौके पर तोहफ़े के तौर पर, ‘अरुनोदय’ योजना के लाभार्थियों को अक्टूबर महीने के लिए रेगुलर 1250 रुपये की ग्रांट के बजाय 1500 रुपये देने का फ़ैसला किया है।” Read more

September 24, 2026

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अक्टूबर 2019 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट का प्रस्ताव पारित

श्रीनगर, 24 सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने बृहस्पतिवार को 31 अक्टूबर, 2019 से पहले नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से छूट देने की मांग वाला प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया। Read more