Waterfall dangers in monsoon: महाराष्ट्र के अंबोली झरने पर घूमने गए एक परिवार के लिए मजे-मस्ती का पल तब खौफ में बदल गया, जब अचानक ऊपर से एक सांप उनके पास आ गिरा। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग डरकर चीखते-चिल्लाते भाग रहे हैं। सांप चट्टानों और पानी की धार में कहीं गायब हो गया।महाराष्ट्र के अंबोली झरने पर एक परिवार घूमने गया था, लेकिन ये सैर-सपाटा तब डरावना बन गया जब अचानक ऊपर से एक सांप आ गिरा। इस घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिखता है कि झरने के पास चट्टानों पर कुछ महिलाएं और लड़कियां बैठी हैं, तभी एक शख्स गोद में छोटा बच्चा लिए उनके पास आता है। ठीक उसी वक्त, ऊपर से एक सांप गिरता है जो या तो उस शख्स पर या उसके बिल्कुल करीब आकर गिरता है।
Read more