INDW vs ZIMW : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले वनडे मैच में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया है. भारत की ओर से प्रतिका रावल ने नाबाद शतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिलाई.
INDW vs ZIMW : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले वनडे मैच में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया है. भारत की ओर से प्रतिका रावल ने नाबाद शतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिलाई.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/23/indw-vs-zimw-odi-match-2026-10-23-20-04-15.jpg)
भारत ने जिम्बाब्वे को पहले वनडे में हराया Photograph: (BCCI Women)
INDW vs ZIMW : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज में भी जीत के साथ शुरुआत की है. शुक्रवार (23 अक्टूबर) को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. भारत की जीत में गेंदबाज श्री चरणी और बल्लेबाज प्रतिका रावल ने अहम भूमिका निभाई. श्री चरणी ने चार विकेट लिए, जबकि प्रतिका ने नाबाद शतक लगाया. शेफाली वर्मा ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 64 रन बनाए.
श्री चरणी की गेंदबाजी के सामने जिम्बाब्वे ढेर
मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 49.5 ओवर में 197 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा और नियमित अंतराल पर विकेट हासिल किए. भारत की ओर से स्पिन गेंदबाज श्री चरणी ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए. यह उनके वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. उन्होंने मोडेस्टर मुपाचिकवा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, न्याशा ग्वांजुरा और मिशेल मावुंगा को आउट किया.
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 23, 2026
तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए 42 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. वहीं, दीप्ति शर्मा को दो विकेट मिले. भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया. जिम्बाब्वे की ओर से बिलव्ड बिजा ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए. उन्होंने 92 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए. उन्होंने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें ज्यादा सहयोग नहीं मिला. इसी वजह से जिम्बाब्वे की टीम 200 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सकी.
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 23, 2026
प्रतिका रावल ने शतक लगाकर दिलाई जीत
198 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की. सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल और कप्तान स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े. मंधाना ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 32 रन बनाए और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. मंधाना के आउट होने के बाद शेफाली वर्मा बल्लेबाजी करने आईं. उन्होंने प्रतिका के साथ मिलकर जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया. दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 106 रन की साझेदारी की और भारत को आसानी से जीत तक पहुंचा दिया. शेफाली वर्मा ने 33 गेंदों में 64 रनों की आतिशी पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाएं.
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 23, 2026
प्रतिका रावल ने 96 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए. उनकी पारी में 15 चौके शामिल रहे. इस शानदार शतक के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं, शेफाली वर्मा ने 33 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए.
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 23, 2026
सीरीज में भारत ने बनाई बढ़त
भारतीय महिला टीम ने 27.1 ओवर में एक विकेट खोकर 200 रन बना लिए और मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया. टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे का सफाया करने के बाद भारतीय टीम ने वनडे में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. अब टीम इंडिया की नजरें अगले मुकाबले में जीत हासिल करके तीन मैचों की सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करने पर होंगी.
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 23, 2026
यह भी पढ़ें- भारतीय शेरनियों के आगे 197 रनों पर ढेर हुई जिम्बाब्वे, श्री चरणी और क्रांति गौड़ की दमदार प्रदर्शन
