August 27, 2026

सोनिया की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग' पर बवाल: कांग्रेस ने पूछा-दुनिया भर में छपेगी, भारत में पेंगुइन को क्या दिक्कत?

सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ के भारत में प्रकाशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब पेंगुइन समूह दुनिया भर में इस किताब को प्रकाशित करने के लिए तैयार है, तो भारत में इसे लेकर अलग स्थिति क्यों है। Read more

August 27, 2026

5 साल में बढ़ गए 4 गुना से अधिक कोर्स: MGUG का रोजगारपरक शिक्षा पर जोर; CM योगी हैं कुलाधिपति - Gorakhpur News

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (MGUG) का शुक्रवार, 28 अगस्त को 5वां स्थापना दिवस है। 12 कोर्सेज के साथ 2021 में शुरू हुए इस विश्वविद्यालय में 5 साल के भीतर 4 गुना से अधिक कोर्स संचालित हो रहे हैं। इस समय यहां 53 विशिष्ट और रोजगारपरक पाठ्यक्रम Read more

August 27, 2026

SmartPhone Warning: सीएम योगी ने बच्चों को दी किससे दूरी बनाने की ...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास, पांच कालिदास मार्ग पर आयोजित ‘स्नेह बंधन’ कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं से संवाद किया। रक्षाबंधन के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी। बातचीत के दौरान एक छात्रा ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव को लेकर सवाल किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्मार्टफोन के सीमित और समझदारी भरे इस्तेमाल की सलाह दी। Read more

August 27, 2026

Wholesale Prices: चीनी समेत कई खाद्य वस्तुओं के दाम गिरे, आम आ ...

Domestic Wholesale Food Prices: लगातार आठ कारोबारी दिनों तक बढ़ने के बाद घरेलू थोक बाजार में चीनी की कीमतों में आखिरकार गिरावट देखने को मिली है। चीनी का औसत भाव 91 रुपये प्रति क्विंटल घटकर 5,947 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। थोक बाजार में आई इस नरमी का असर खुदरा बाजार में भी दिखाई दिया। खुदरा स्तर पर चीनी की औसत कीमत 73 पैसे घटकर 64.33 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इसके अलावा गुड़ के भाव में भी 47 रुपये प्रति क्विंटल की कमी आई है। अब गुड़ का औसत भाव 5,960 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। इससे घरेलू बजट पर बढ़ते दबाव के बीच उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। Read more

August 27, 2026

'पुलिस का मानवीय चेहरा था, भाजपा ने बना दिया राक्षस': ममता; अभिषेक बोले- युवाओं के आगे झुके दिल्ली के जमींदार

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर करारा हमला बोला है। कोलकाता में टीएमसी छात्र परिषद के स्थापना दिवस पर आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी के शासनकाल में पुलिस का चेहरा मानवीय था, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही पुलिस बल को एक 'राक्षस' में बदल दिया है। Read more

August 27, 2026

तृणमूल बिलबोर्ड विवाद: अभिषेक बनर्जी के दफ्तर से होर्डिंग हटाने पर टीएमसी को हाईकोर्ट से राहत नहीं, अंतरिम आदेश देने से इनकार

कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की उस याचिका पर कोई अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया, जिसमें पार्टी ने सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित दफ्तर से कथित तौर पर अनधिकृत होर्डिंग हटाए जाने को चुनौती दी थी। Read more

August 27, 2026

ED: डीएचएफएल ने 42871 करोड़ रुपये के लोन का गलत इस्तेमाल किया, 17 बैंकों को हुआ 34615 करोड़ का नुकसान

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हेडक्वार्टर इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने पिछले दिनों प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत एक सर्च ऑपरेशन चलाया। यह ऑपरेशन दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) और उसके प्रमोटरों द्वारा किए गए लोन फ्रॉड से जुड़ी मनी-लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में किया गया। ईडी ने तलाशी के दौरान 5.41 मिलियन यूएस डॉलर की संपत्ति फ्रीज की है। आरोप है कि विदेशी संपत्ति, 'हर्टमोर हाउस' (यूके), को कई ट्रांजैक्शन के जरिए बेचा गया था। Read more

August 27, 2026

मई में दो बच्चों की मौत, फिर भी नहीं जागा सिस्टम; CMHO बोले-1500 गांव अकेला नहीं जा सकता, कल बालाघाट जाएंगे CM

आदिवासी इलाकों में 24 बच्चों की मौत के मामले के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को जनविश्वास अभियान के तहत जिले में पहुंचेंगे। रक्षाबंधन के कारण इस बार शुक्रवार के बजाय शनिवार को जनविश्वास अभियान आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जिले की स्थिति की समीक्षा करेंगे। उनका दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब बालाघाट में बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बैहर और बिरसा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ समय में कई बच्चों की बीमारी के कारण मौत हुई है। जिले के सीएमएचओ डॉ. परेश उपलव के रवैया सवालों के घेरे में है। शासन का भी दोहरा रूख सामने आया है, उन्हें टीकाकरण अधिकारी के पद से तो हटाया गया है, लेकिन सीएमएचओ पद पर कायम रखा है। Read more

August 27, 2026

रक्षाबंधन पर शेयर बाजार में लौटी रौनक: दो दिन की गिरावट के बाद सेंसेक्स 331 अंक उछला, आईटी शेयरों भी चमके

भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लगातार दो दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और आईटी, फार्मा तथा मेटल शेयरों में खरीदारी के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में बंद हुए। दो दिन की कमजोरी के बाद रक्षाबंधन पर बाजार की इस वापसी ने निवेशकों को कुछ राहत दी। Read more

August 27, 2026

यूक्रेन में दिखी ताकत, अब कांपेगा पाकिस्तान: भारत को 100 टैंक किलर मिसाइल देगा यूएस, जंग में क्यों है खास?

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि भारत लड़ाई में परखा हुआ 'जैवलिन' खरीदने की योजना बना रहा है। यह एक ऐसा एंटी-टैंक हथियार सिस्टम है जिसे एक व्यक्ति आसानी से ले जा सकता है। यह मध्यम दूरी तक मार कर सकता है। इसमें 'फायर-एंड-फॉरगेट' की खूबी है। नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने के मकसद से अमेरिकी विदेश विभाग ने पिछले साल नवंबर में भारत को FGM-148 जैवलिन हथियार सिस्टम बेचने की मंजूरी दी थी। Read more