September 29, 2026

OTT पर रिलीज होने को तैयार है राधिका आप्टे की Akka, जानें कब और किस प्लेटफॉर्म आएगा

कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की पीरियड थ्रिलर सीरीज ‘अक्का’ जल्द OTT पर दस्तक देने वाली है। 1980 के दशक की कहानी में दोनों एक अलग अंदाज में नजर आएंगी। आइए जानते हैं, किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज।ओटीटी पर क्राइम और पीरियड थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक नई सीरीज आने वाली है। कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे स्टारर ‘अक्का’ (Akka) लंबे समय से चर्चा में है। अब इसकी रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि, YRF की ओर से रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। Read more

September 29, 2026

Explainer: देश की पहली LNG ट्रेन बनाम हाइड्रोजन ट्रेन, दोनों में क्या है अंतर? जानिए पावर और खासियत

भारतीय रेलवे वैकल्पिक ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार काम कर रहा है. इसी कड़ी में साबरमती इंटीग्रेटेड कोचिंग डिपो में 1400 HP क्षमता वाली दो DPCs को डुअल-फ्यूल तकनीक के लिए तैयार किया गया है. इस तकनीक के जरिए ट्रेन को डीजल के साथ LNG यानी लिक्विफाइड नेचुरल गैस से भी चलाया जा सकता है. Read more

September 29, 2026

भाजपा में कुछ 'पहिये' खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग...सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - Up18 News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में साल 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तमाम सहयोगी दलों के नेताओं पर तीखा हमला बोला है। हाल ही के दिनों में एनडीए गठबंधन के कुछ सहयोगी नेताओं की तरफ से लगातार बयानबाजी सामने आ रही थी, जिसके बाद अब सपा सुप्रीमो ने बिना किसी का नाम लिए बेहद अंदाज में उन पर बड़ा पलटवार किया है। Read more

September 29, 2026

RBI दे सकता है आपको EMI का झटका, इतनी बढ़ सकती है होम-कार लोन की ईएमआई

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की वजह से बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को एक झटका देने वाली खबर सामने आई है. जापानी दिग्गज ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का सेंट्रल बैंक आरबीआई अक्टूबर और दिसंबर के महीने में लोन ईएमआई की दरों में इजाफा कर ​सकता है. इन दोनों महीनों में कुल मिलाकर 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में होम लोन, पर्सनल लोन और कार लोन लेना काफी महंगा हो सकता है. वैसे आरबीआई ने काफी समय से पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. उससे पहले आरबीआई ने पॉलिसी रेट में करीब 1.25 फीसदी की कमी की थी. आइए आपको भी बताते हैं कि ​आखिर ​जापानी दिग्गज ने किस तरह​ के आंकड़े सामने रखे हैं… Read more

September 29, 2026

बेला एस्टेट में वोटर लिस्ट विवाद: राहुल गांधी ने SDM को किया फोन, फुटेज में देंखे 727 लोगों के नाम कटने का दावा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को दिल्ली के यमुना किनारे स्थित बेला एस्टेट की झुग्गी बस्ती पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे को उठाया। राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस दौरे का वीडियो भी साझा किया।वीडियो में राहुल गांधी ने दावा किया कि बेला एस्टेट में रहने वाले 728 लोगों में से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद मतदाता सूची में सिर्फ एक नाम बचा है, जबकि 727 लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। Read more

September 29, 2026

MP Cabinet Meeting Official Report 29 Sep 2026 - मध्य प्रदेश कैबिनेट मीटिंग का आधिकारिक प्रतिवेदन

भोपाल, 29 सितंबर 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की कैबिनेट ने 29 सितंबर को कई अहम फैसलों पर मंजूरी दी। लगभग 24 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं और प्रोजेक्ट्स को स्वीकृति दी। प्रदेश की वर्दीधारी नौकरियों में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक फैसला लिया है।  Read more

September 29, 2026

DGHS Medical Scam: दवा व उपकरण खरीद घोटाले में बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड राजीव रंगीला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

दिल्ली के चर्चित DGHS मेडिकल खरीद घोटाले में जांच एजेंसियों को एक और बड़ी कार्रवाई मिली है। करीब 700 करोड़ रुपये के कथित मेडिकल सप्लाई और उपकरण खरीद घोटाले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे फार्मास्युटिकल कारोबारी राजीव रंगीला को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।रंगीला को इससे पहले एंटी करप्शन ब्रांच यानी ACB ने गिरफ्तार किया था। वह लंबे समय से जांच एजेंसी की पकड़ से बाहर था और अमेरिका से लौटने के बाद ACB के सामने सरेंडर किया था। इसके बाद कोर्ट ने उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था। यह हिरासत पूरी होने के बाद 29 सितंबर को उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत का आदेश दिया गया है। Read more