September 29, 2026

Asian Games 2026: 30 सितंबर को हॉकी से बॉक्सिंग तक इन मुकाबलों पर रहेंगी नजरें, देखें पूरा शेड्यूल

Asian Games Day 11 Schedule: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार अभियान लगातार जारी है. 29 सितंबर का दिन भारत के लिए बेहद सफल रहा. भारतीय दल ने कुल आठ पदक जीते, जिसमें दो गोल्ड, एक सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज शामिल रहे. इसके साथ भारत के पदकों की संख्या 53 हो गई है. इनमें 6 स्वर्ण, 21 रजत और 26 कांस्य पदक शामिल हैं. भारत अब पदक तालिका में टॉप-10 में पहुंच चुका है.

दो खेलों में मिले 2 गोल्ड

मेडल 29 सितंबर को शूटिंग में नीरू धांडा ने महिलाओं की ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता. इसके बाद उन्होंने आशीमा अहलावत और मनीषा कीर के साथ महिलाओं की ट्रैप टीम स्पर्धा में रजत भी हासिल किया. एथलेटिक्स में महिलाओं की 4x400 मीटर रिले टीम ने भारत को दिन का दूसरा स्वर्ण दिलाया.

एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ और पूजा सिंह ने महिलाओं की हाई जंप में कांस्य पदक जीता. मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले और पुरुषों की 4x400 मीटर रिले टीम ने भी कांस्य अपने नाम किया. बॉक्सिंग में नरेंद्र बरवाल ने भी कांस्य पदक जीता.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका से, बारिश से मैच धुला तो क्या होगा? जानें पूरा समीकरण

तीरंदाजी और कुश्ती में मेडल आने की उम्मीद

30 सितंबर को भारतीय खिलाड़ियों के सामने कई अहम मुकाबले होंगे. एथलेटिक्स का अभियान समाप्त होने के बाद कुश्ती, बॉक्सिंग, तीरंदाजी और हॉकी में भारत की पदक उम्मीदें बनी रहेंगी. महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के खिलाफ उतरेगी, जबकि बॉक्सिंग में प्रियंका, लवलीना बोरगोहेन और कपिल पोखरिया अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले खेलेंगे.

30 सितंबर को भारत का पूरा शेड्यूल

समयखेलमुकाबला/इवेंट
सुबह 3:55 बजे सेगोल्फपुरुषों की व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले – वीर अहलावत, सप्तक तलवार और युवराज संधू
सुबह 5:30 बजे सेसेपकटकरॉमहिला टीम क्वाड्रेंट ग्रुप मुकाबले
सुबह 5:30 बजे सेई-स्पोर्ट्सलीग ऑफ लीजेंड्स ग्रुप मैच
सुबह 5:55 बजेतीरंदाजीभारत बनाम दक्षिण कोरिया, महिला कंपाउंड टीम सेमीफाइनल
सुबह 6:10 बजेशूटिंगअनीश भानवाला, पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल क्वालिफिकेशन स्टेज-1
सुबह 6:30 बजेशूटिंगट्रैप मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन
सुबह 6:30 बजेट्रैक साइक्लिंगरोनाल्डो सिंह और डेविड बेकहम एल्काटोहचुंगो, पुरुष स्प्रिंट क्वालिफिकेशन
सुबह 6:30 बजेस्क्वैशभारत बनाम सिंगापुर, महिला टीम क्वार्टर फाइनल
सुबह 7 बजेट्रैक साइक्लिंगसरिता कुमारी और कीर्ति रंगास्वामी चिका, महिला कीरिन हीट्स
सुबह 7 बजेकैनो स्लैलमप्रद्युम्न सिंह राठौड़ और हितेश केवट, पुरुष कयाक सिंगल सेमीफाइनल
सुबह 7:23 बजे सेकुश्तीनिशा, महिला 68 किग्रा फ्रीस्टाइल राउंड ऑफ 16
सुबह 7:30 बजे सेसेलिंगमाही वर्मा, मनु फ्रांसिस, प्रिंस कुरुसिंकल, विष्णु सरवनन, कात्या इडा कोएल्हो, हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा
सुबह 7:30 बजे सेजूडोअस्मिता देव, महिला 48 किग्रा एलिमिनेशन राउंड
सुबह 7:47 बजे सेकुश्तीसुनील कुमार, पुरुष 87 किग्रा ग्रीको-रोमन क्वार्टर फाइनल
सुबह 7:55 बजेतीरंदाजीभारत बनाम थाईलैंड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम सेमीफाइनल
सुबह 8:39 बजे सेगोल्फमहिलाओं की व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले – प्रणवी उर्स, दीक्षा डागर और अदिति अशोक
सुबह 8:55 बजेकैनो स्लैलमरीना सेन, महिला कैनो सिंगल सेमीफाइनल
सुबह 10:15 बजेबॉक्सिंगप्रियंका बनाम यांग चेंग्यू, महिला 60 किग्रा सेमीफाइनल
सुबह 10:45 बजेबॉक्सिंगलवलीना बोरगोहेन बनाम नताल्या बोगदानोवा, महिला 75 किग्रा सेमीफाइनल
सुबह 10:55 बजेतीरंदाजीभारत बनाम दक्षिण कोरिया, पुरुष कंपाउंड टीम सेमीफाइनल
सुबह 11 बजेशूटिंगक्वालिफाई करने पर ट्रैप मिक्स्ड टीम फाइनल
सुबह 11 बजेस्क्वैशभारत बनाम कुवैत, पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल
दोपहर 12 बजेबॉक्सिंगकपिल पोखरिया बनाम तुराबेक खाबिबुल्लाएव, पुरुष 90 किग्रा सेमीफाइनल
दोपहर 3:30 बजे सेहॉकीभारत बनाम दक्षिण कोरिया, महिला हॉकी सेमीफाइनल
शाम 4:36 बजे सेस्पोर्ट क्लाइंबिंगजोगा पुरती, महिला स्पीड क्वार्टर फाइनल
समय उपलब्ध नहींटेनिसधक्षिणेश्वर सुरेश बनाम त्सेंग चुन-ह्सिन, पुरुष सिंगल्स तीसरा दौर
समय उपलब्ध नहींटेनिससुमित नागल बनाम सर्गेई फोमिन, पुरुष सिंगल्स तीसरा दौर
समय उपलब्ध नहींटेनिसअनिरुद्ध चंद्रशेखर/एन. श्रीराम बालाजी, पुरुष डबल्स क्वार्टर फाइनल
समय उपलब्ध नहींटेनिसयुकी भांबरी/धक्षिणेश्वर सुरेश, पुरुष डबल्स क्वार्टर फाइनल

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारतीय महिला टीम ने 4x400 मीटर रिले में जीता गोल्ड, आखिरी लेग में विथ्या ने दिखाया दम