October 10, 2026

IND vs WI 2nd T20: 5 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद भी जीता वेस्टइंडीज, शाई होप ने बताया कैसे पलटा मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में कैरेबियाई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 250 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने शुरुआती झटकों से उबरकर जोरदार वापसी की। कप्तान शाई होप और शेरफान रदरफोर्ड की विस्फोटक बल्लेबाजी ने मुकाबले का रुख बदल दिया। Read more

October 10, 2026

जयपुर में ओटीएस,बी-2 बाईपास,रिद्धि-सिद्धि पर होते ज्यादा एक्सीडेंट: ट्रैफिक पुलिस ने 16 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए; जनवरी से अब तक 560 मौत हो चुकी - Jaipur News

जयपुर में ओटीएस,बी-2 बाईपास,रिद्धि-सिद्धि पर होते ज्यादा एक्सीडेंट:ट्रैफिक पुलिस ने 16 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए; जनवरी से अब तक 560 मौत हो चुकीजयपुर28 मिनट पहले कॉपी लिंकजयपुर शहर में गवर्नमेंट हॉस्टल, रिद्धि-सिद्धि, बी-2 बाईपास, ओटीएस समेत 16 ऐसी जगह है, जहां रोड एक्सीडेंट होने की सबसे ज्यादा संभावना रहती है। Read more

October 10, 2026

CJP Delhi Protest: 'मुझे आपसे डर नहीं लगता', विमान में पुलिस से भिड़े अभिजीत दीपके, देखें VIDEO

CJP Delhi Protest: दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट उतरते ही अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया गया है। विमान के अंदर पुलिस से दीपके की बातचीत का वीडियो देखें और जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पूरा मामला।CJP Delhi Protest: शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर जबरदस्त हाई ड्रामा देखने को मिला। जैसे ही CJP नेताओं को लेकर आ रही फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई, दिल्ली पुलिस के जवान सीधे प्लेन के अंदर दाखिल हो गए। पुलिस ने CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को विमान के भीतर से ही अपनी हिरासत में ले लिया। विमान के अंदर पुलिस और अभिजीत डिपके के बीच तीखी बहस हुई, जिसका वीडियो भी सामने आ चुका है। यहां जानिए एयरपोर्ट और प्लेन के अंदर हुए इस पूरे घटनाक्रम की मुख्य बातें: Read more

October 10, 2026

सीजेपी प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद बंद रहे मेट्रो स्टेशन, याचिकाकर्ता ने लगाया अवमानना का आरोप

दिल्ली में कॉकरोज जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के मद्देनजर मेट्रो स्टेशन बंद रखने के मामले में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की गई। याचिकाकर्ता शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के नौ अक्तूबर के निर्देश का पालन नहीं किया। याचिका में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन समेत अन्य अधिकारियों को पक्षकार बनाया गया है। याचिकाकर्ता ने मांग की है कि कथित तौर पर अदालत के आदेश की अवहेलना करने वाले अधिकारियों के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू की जाए। Read more

October 10, 2026

Women Safety: PM मोदी की बैठक में पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, दिल्ली के लिए क्या है प्लान?

PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में महिला सुरक्षा पर हुई बैठक में CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली में CCTV निगरानी, सुरक्षित परिवहन, डार्क स्पॉट और महिला हेल्पलाइन मजबूत करने पर जोर दिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हुई बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हिस्सा लिया। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, कार्यस्थलों को सुरक्षित बनाने, सहायता सेवाओं को मजबूत करने और अलग-अलग विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरों का दायरा बढ़ाने, अंधेरे और असुरक्षित स्थानों की पहचान करने तथा महिला हेल्पलाइन और सहायता सेवाओं को मजबूत करने पर भी जोर रहा। Read more

October 10, 2026

Salman Khan YouTube Channel: सलमान खान ने शुरू किया अपना ऑफिशियल चैनल, पहले वीडियो में टीचर और स्टूडेंट दोनों बने भाईजान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने फिल्मों के साथ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी नई शुरुआत की है। उन्होंने अपना आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘बीइंग सलमान खान’ लॉन्च किया है। इस चैनल के जरिए फैंस को अभिनेता की निजी और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़ी झलकियां देखने को मिलेंगी। इसके अलावा सलमान पर्दे के पीछे की गतिविधियों यानी बिहाइंड-द-सीन्स से जुड़ा कंटेंट भी साझा करेंगे। Read more

October 10, 2026

Indian Oil Recruitment 2026: युवाओं के लिए बड़ा मौका! इंडियन ऑयल में बंपर भर्ती, आवेदन करने से पहले जान लें शैक्षणिक योग्यता और चयन से जुड़ी जरूरी बातें | IBC24

Indian Oil Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में सुनहरा अवसर है। कंपनी के मार्केटिंग डिवीजन ने ट्रेड, टेक्निशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 335 पदों पर भर्ती (Indian Oil Recruitment 2026) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। Read more

October 10, 2026

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए ध्रुव राठी, आखिर दिल्ली जाने से क्यों रोक रही थी पुलिस?

Why Was Dhruv Rathee Detained: ध्रुव राठी को गुरुग्राम में घर से हिरासत में क्यों लिया गया? CJP के दिल्ली प्रदर्शन से पहले पुलिस ने क्या कहा और क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा? जानें पूरा मामला।Dhruv Rathee Gurugram Detention: यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार सुबह गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार सोसायटी में उनके आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित CJP प्रदर्शन में शामिल होने की अपील कर चुके थे। चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों को लेकर होने वाले इस प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। Read more