October 26, 2026

‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?

Bihar Politics: मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह को पार्टी से निकाले जाने के बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई है। अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी पर हो रहे एक्शन पर तेजस्वी यादव का बयान आया है। तेजस्वी ने कहा है कि उन्होंने इसकी भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। उन्होंने कहा कि जिन तीन विधायकों ने गद्दारी की आज उनकी क्या हालत है। Read more

October 26, 2026

विपक्ष की महारैली के जवाब में बीजेपी का पद यात्रा प्लान, दिग्गज नेता होंगे शामिल

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को विपक्ष 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली करने जा रहा है. इससे पहले BJP ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है. पार्टी नवंबर में देशभर में पदयात्राएं निकालेगी. इन कार्यक्रमों में गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे. BJP का कहना है कि वह वोटर लिस्ट में बदलाव की प्रक्रिया यानी SIR को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब लोगों के बीच जाकर देगी. यह सियासी अभियान ऐसे समय में हो रहा है, जब वोटर लिस्ट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं.  Read more

October 26, 2026

Post Office की धाकड़ स्कीम.... इतने निवेश पर 8 लाख मिलेंगे, सिर्फ ब्याज से ₹2.54 लाख की कमाई

पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित सरकार स्कीम्स खासी पॉपुलर हैं. इनके जरिए छोटी-छोटी बचत करते हुए मोटा फंड जुटाया जा सकता है. इसके साथ ही कई अन्य बेनेफिट्स भी मिल जाते हैं. अगर आप अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचाकर (Saving) उसे ऐसी जगह इन्वेस्ट (Investment) करना चाहते है, जहां आपका पैसा सुरक्षित रहने के साथ ही रिटर्न भी जोरदार मिले, तो फिर इस लिहाज से ये Post Office Small Saving Schemes आपके काम आ सकती हैं.  Read more

October 26, 2026

भारत ने बना ली अपनी ड्रोन बोट, एलीट ग्रुप में हुआ शामिल... समंदर में बादशाहत

दुनिया भर में युद्ध के तरीकों में बड़ा बदलाव आ रहा है. ब्लैक सी से लेकर लाल सागर तक बिना चालक वाले सिस्टम नौसैनिक लड़ाई का चेहरा बदल रहे हैं. ऐसे समय में भारत ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. भारत अब उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है जो अनमैन्ड सरफेस वेसल यानी यूएसवी बना सकते हैं. यानी पानी पर चलने वाली ड्रोन नाव. जिसका इस्तेमाल रूस-यूक्रेन संघर्ष और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हो रहा है.  Read more

October 26, 2026

'लव जिहाद को बढ़ावा...', आमिर खान को मारना चाहते थे टाइगर के शूटर्स? अब एक्टर को दी खुली धमकी

'लव जिहाद को बढ़ावा...', आमिर खान को मारना चाहते थे टाइगर के शूटर्स? अब एक्टर को दी खुली धमकी Aamir Khan Death Threat: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बीच अब बिश्नोई गैंग ने आमिर खान को निशाने पर लिया है और एक्टर पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. Read more

October 26, 2026

सुपरफास्ट शिव चालीसा: महाशिवरात्रि पर सुनें भगवान शिव की शिव चालीसा, वीडियो में जानें पाठ का महत्व और पूजा विधि

भगवान शिव की आराधना के लिए शिव चालीसा का पाठ हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। महाशिवरात्रि, सावन के सोमवार और प्रदोष व्रत जैसे शुभ अवसरों पर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं और शिव चालीसा का पाठ कर उनका आशीर्वाद मांगते हैं। आजकल सुपरफास्ट शिव चालीसा सुनने का चलन भी बढ़ा है। इसमें शिव चालीसा का पाठ सामान्य गति की तुलना में कम समय में सुनने को मिलता है। हालांकि, पाठ की गति से अधिक महत्व श्रद्धा और उसके अर्थ को समझने का माना जाता है। Read more

October 26, 2026

अनंत अंबानी ने साइकिल से चलने वाले डिलिवरी ब्वॉय को दिया ऐसा गिफ्ट निकल पड़े आंसू, Watch Video

मुंबई में अनंत अंबानी ने Blinkit डिलीवरी एजेंट सुजीत को नया स्कूटर गिफ्ट किया। तोहफा देखकर युवक भावुक हो गया और उसका वीडियो वायरल हो गया।मुंबई में रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की दरियादिली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ब्लिंकिट में काम करनेवाला एक डिलीवरी एजेंट महंगाई और बढ़ती खर्चों के कारण अपने काम के लिए बाइक नहीं खरीद पा रहा था। ऐसे में अनंत अंबानी की ओर से उसे ऐसा तोहफा मिला, जिसे देखकर वह अपने आंसू नहीं रोक पाया। अब इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। Read more

October 26, 2026

IND A vs NZ A: 113 पर ढेर होने के बाद भारतीय टीम का पलटवार, देवदत्त पडिक्कल के बाद वॉशिंगटन सुंदर भी छाए, बैकफुट पर कीवी

इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच तीन मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला निर्णायक मोड़ पर खड़ा है. इस मुकाबले में इंडिया-ए ने तीसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. सोमवार (26 अक्टूबर) को लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल में दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्दी समाप्त हुआ. स्टम्प तक इंडिया-ए ने अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट पर 488 रन बना लिए थे. इंडिया-ए की कुल बढ़त 284 रनों की हो चुकी है. Read more

October 26, 2026

Makhana Capital: दुनिया का ज्यादातर मखाना उगाता है भारत का यह राज्य, जानिए क्यों कहलाता है मखाने की राजधानी

13 Image Credit : chatgpt मखाना का गोल्डन स्टेटबच्चे हों या बड़े, स्नैक्स खाना किसे पसंद नहीं है? टीवी देखते हुए या लैपटॉप पर काम करते हुए, हम में से कई लोगों को कुछ न कुछ चबाने की आदत होती है। अगर आप हेल्दी स्नैक्स खाना चाहते हैं, तो सबसे पहला नाम 'फूल मखाना' का आता है। कमल के बीजों से हम इसे तैयार करते हैं। क्या आप जानते हैं कि पूरी दुनिया में पसंद किए जाने वाले इस स्नैक के लिए हमारा देश ही सबसे ज्यादा मशहूर है? हमारे देश का एक खास इलाका सबसे ज्यादा मखाना उगाता है। दुनिया का लगभग 80 प्रतिशत मखाना इसी जगह से सप्लाई होता है। आइए देखते हैं कि दुनिया की मखाना राजधानी बनने वाला यह 'गोल्डन स्टेट' कौन सा है... Read more

October 26, 2026

राहुल गांधी पर मानहानि केस में आया फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी; अमित शाह से जुड़ा था मामला – Sanjeevni Today

राहुल गांधी पर मानहानि केस में आया फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी; अमित शाह से जुड़ा था मामला कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में सुल्तानपुर की अदालत से बड़ी राहत मिली है। यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़ी कथित टिप्पणी को लेकर दर्ज कराया गया था। अदालत के फैसले के बाद राहुल गांधी को इस मामले में राहत मिलने की खबर सामने आई है। यह मामला वर्ष 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए एक बयान से जुड़ा था। Read more