October 26, 2026
चुनाव से पहले ईरान से जंग चाहते थे नेतन्याहू, IDF चीफ ने मांगा लिखित ऑर्डर... इजरायल में घमासान
इजरायल में 27 अक्टूबर को होने वाले चुनाव से ठीक पहले ईरान को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और इजरायली सेना (IDF) के प्रमुख एयाल जमीर के बीच तनाव की खबर सामने आई है. द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली न्यूज चैनल 12 ने दावा किया है कि नेतन्याहू की तरफ से किसी सैन्य कार्रवाई का निर्देश दिए जाने के बाद जमीर ने इसे लागू करने से पहले और चर्चा की मांग की.
Read more