'लव जिहाद को बढ़ावा...', आमिर खान को मारना चाहते थे टाइगर के शूटर्स? अब एक्टर को दी खुली धमकी
Aamir Khan Death Threat: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बीच अब बिश्नोई गैंग ने आमिर खान को निशाने पर लिया है और एक्टर पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/26/aamir-khan-2026-10-26-11-33-00.jpg)
Aamir Khan Photograph: (Screengrab)
Aamir Khan Death Threat: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस (Tiger Shroff) में आए दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि शूटर्स के निशाने पर सलमान खान और आमिर खान जैसे सितारें थे. वहीं, अब लॉरेंस गैंग ने आमिर खान के लिए धमकी भरा मैसेज शेयर किया है. एक्टर की तीसरी शादी करने की वजह से बिश्नोई गैंग ने उन्हें निशाने पर लिया है और एक्टर पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है.
आमिर खान को सोशल मीडिया पर खुली धमकी
टाइसन बिश्नोई और आरजू बिश्नोई के नाम से बने एक सोशल मीडिया अकाउंट पर आमिर खान को धमकी दी गई. इसमें लिखा गया- 'मैं आरजू और टाइसन बिश्नोई ये जो हमारी संस्कृति के ख़िलाफ हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर आमिर खान जैसे लोग इसको बढ़ावा दे रहे हैं. हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द इसको दे दिया जाएगा. ये चीज हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है. हमारा हमारे भाई-बहनों और देश वासियों से वादा है कि जो भी इस घटिया हरकतों को बढ़ावा देगा, उसको हम अपने तरीके से जवाब देंगे. ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं, इनकी हम सांसें दबा लेंगे.
/newsnation/media/post_attachments/a5ef2a43-b2e.png)
जुलाई के महीने में भी मिली थी धमकी
आमिर खान को इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 18 जुलाई 2026 को धमकी मिलने की खबर सामने आई थी. सोशल मीडिया पोस्ट और एक कथित ऑडियो क्लिप में आमिर खान की गौरी स्प्रैट से शादी को लेकर सवाल उठाए गए थे. धमकी देने वालों ने उन पर कथित तौर पर ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और इसे सनातन धर्म और देश के खिलाफ बताया था. वहीं, मैसेज में में चेतावनी दी गई थी कि वे ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे और जल्द ही इसका जवाब देंगे. वहीं, इस बार भी एक्टर की तीसरी शादी को लेकर ही धमकी आई है.
ये भी पढ़ें- सलमान खान ही नहीं, रणबीर से रणवीर तक, टाइगर श्रॉफ के शूटर्स के निशाने पर थे कई बॉलीवुड स्टार्स
आमिर खान के घर की हुई थी रेकी
बता दें, कि टाइगर से पहले लॉरेंस के गैंग के शूटर्स के निशाने पर आमिर खान थे. वो पिछले 1 महीने से मुंबई में रह रहे थे और करीब 3 बार एक्टर के बांद्रा स्थित घर की रेकी भी की गई थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रेकी के दौरान हमलावरों ने ये महसूस किया कि एक्टर ज्यादातर फिल्म की शूटिंग पर बाहर रहते थे या कई दिनों तक अपने घर से बाहर नहीं निकलते थे. इसी वजह से हमलावरों ने अपना टारगेट बदलकर टाइगर श्रॉफ को किया. वहीं, रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि आमिर अब ब्रांगा की जगह साउथ मुंबई शिफ्ट हो गए हैं और ये बात हमलावरों को नहीं पता, जिस वजह से एक्टर की जान बच गई.
टाइगर श्रॉफ केस में अपडेट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की बात करे तो मामले में हथियारों को लेकर नई जानकारी सामने आई है. सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि हमले के दौरान शूटर्स ने तुर्की में बनी जिगाना पिस्टल के अलावा एक देसी पिस्टल का भी इस्तेमाल किया था. खबरों के मुताबिक, देसी पिस्टल जाम हो गई थी, जिसके कारण शूटर टाइगर की कार की साइड विंडो पर गोली नहीं चला सके। इस वजह से एक्टर की जान बच गई.
सूरत से मिले हथियार, जांच के लिए भेजे गए
वहीं, पुलिस ने दो दिन पहले सूरत से दोनों पिस्टल के साथ 10 जिंदा कारतूस बरामद किए थे. बरामद हथियारों और कारतूसों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, ताकि उनसे जुड़ी जरूरी जानकारी जुटाई जा सके. मालूम हो कि तुर्की में बनी जिगाना पिस्टल का नाम साल 2024 में बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामलों में भी सामने आया था.
ये भी पढ़ें- दलेर मेहंदी से मंत्री सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, अब भाई मीका सिंह के साथ उत्तराखंड में करेंगे शो?
