July 13, 2026
बिहार के 3 जिलों के किसानों को बड़ी सौगात, 11,000 करोड़ की गंडक परियोजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, जानिए कैसे
Bihar Gandak irrigation project: बिहार के सारण, सिवान और गोपालगंज जिले के लाखों किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है. राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी विशेष गंडक सिंचाई परियोजना अब तेजी से जमीन पर उतर रही है. करीब 11 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली इस मेगा परियोजना के जरिए न केवल नहरों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, बल्कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से किसानों तक समय पर सिंचाई का पानी पहुंचाने की व्यवस्था भी विकसित की जा रही है. सरकार का उद्देश्य खेती को अधिक लाभकारी बनाना, सिंचाई की लागत कम करना और भूजल पर किसानों की निर्भरता घटाना है.
Read more