वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
Tej Pratap Yadav Candidate Veena Manvi Arrested: वीणा मानवी का कहना है कि पुलिस ने किस मामले में यह कार्रवाई की है उन्हें नहीं पता है. तंज कसा कि बीजेपी डर गई.
Written By : अजीत कुमार, पटना | Updated at : 13 Jul 2026 02:53 PM (IST)

(वीणा मानवी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस)
Source : वीडियो ग्रैब
बांकीपुर (Bankipur) से जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की उम्मीदवार वीणा मानवी (Veena Manvi) को पटना पुलिस ने नामांकन के बाद सोमवार (13 जुलाई, 2026) को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि कि किस केस में उनकी गिरफ्तारी हुई है ये वीणा मानवी को भी नहीं पता है. सोमवार को उपचुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख थी. अपनी गिरप्तारी पर वीणा मानवी ने मीडिया से बातचीत में बड़ा बयान दिया. बीजेपी को निशाने पर लिया.
'बीजेपी के पास यही काम बच गया'
तेज प्रताप यादव की पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी ने कहा, "मैं समझ रही थी कि मेरे साथ ऐसा कुछ होना है. एक महिला से ये लोग डर गए. बीजेपी के पास अब यही काम बच गया है… एक महिला तक को ये लोग नहीं छोड़ते." किस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है इस पर कहा, "मुझे नहीं पता… मेरे खिलाफ जितने केस थे सब मैंने नामांकन में बताया था.. लेकिन वारंट किस केस में है मुझे पता ही नहीं है."
यह भी पढ़ें- बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बेटी ने सरकार पर किया हमला
इस गिरफ्तारी के दौरान वीणा मानवी की बेटी प्रार्थना भी पटना समाहरणालय में मौजूद थीं. उनसे गिरफ्तारी पर सवाल किया गया तो वे सरकार पर भड़क उठीं. उन्होंने भरत तिवारी केस को उठाते हुए कहा कि सरकार फर्जी एनकाउंटर करती है लेकिन रेप करने वाले के साथ कुछ नहीं करती है. मेरी मां 16 साल से समाजसेवा में लगी हुई हैं. आज नॉमिनेशन के दिन गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि वीणा मानवी का नॉमिनेशन हो गया है.
उधर वीणा मानवी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस मेडिकल जांच के लिए पीएमसीएच लेकर गई. पुलिस की ओर से बयान के बाद ही स्पष्ट होगा कि क्या है वो पूरा मामला और केस जिसमें वीणा मानवी को गिरफ्तार किया गया है.
यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.
वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.
सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है.
Read More
Published at : 13 Jul 2026 02:31 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola