October 26, 2026

अब महंगे पेट्रोल से मिलेगी राहत? E100 फ्लेक्स-फ्यूल को सरकार से मिली मंजूरी, आम लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा? | IBC24

नई दिल्ली: E100 Flexfuel Approved in India: भारत में जल्द ही 100 फीसदी इथेनॉल से चलने वाली कारों की लॉन्चिंग का रास्ता साफ हो गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने E100 फ्यूल को नियामकीय मंजूरी दे दी है। इसके लिए सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स, 1989 में बदलाव किए गए हैं। 23 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना के जरिए E100 को उत्सर्जन मानकों, ईंधन की गुणवत्ता और वाहन परीक्षण से जुड़े नियमों में शामिल किया गया है। इस फैसले से वाहन बनाने वाली कंपनियों को E100 फ्लेक्स-फ्यूल कारों को तैयार करने और जरूरी प्रमाणन हासिल करने में मदद मिलेगी। Read more

October 26, 2026

नोएडा: चार पेड़ काटने पर वन विभाग ने जारी किया नोटिस, 531 पेड़ों की एनओसी का मामला भी चर्चा में

नोएडा, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-91 स्थित नोएडा बायोडायवर्सिटी पार्क में पेड़ों की कटाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पार्क में पाथवे यानी पैदल चलने के रास्ते के निर्माण के लिए कथित तौर पर चार पेड़ों को अवैध रूप से काटे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में की गई शिकायत पर वन विभाग ने संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है। वहीं, पार्क में मौजूद अन्य पेड़ों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। Read more

October 26, 2026

...वो 5 मौके जब PM मोदी पर बोलकर 'सेल्फ गोल' कर गए कांग्रेस नेता, हर बार हारे चुनाव

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की PM नरेंद्र मोदी पर पटना में की गई टिप्पणी सियासी हलचल का सबब बन गई है. खड़गे ने रविवार को पटना में एक दर्शक की बातों पर प्रतिक्रिया दी थी. जिसने कहा था कि मोदी नहीं जाएगा. इस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि उनका बाप भी जाएगा. इस बयान को मुद्दा बताकर बीजेपी सोमवार को देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है.  Read more

October 26, 2026

राज ठाकरे ने PM मोदी और गौतम अडाणी पर बनी डॉक्यूमेंट्री X से हटाई, वीडियो में जाने मुंबई पुलिस के अनुरोध का दिया हवाला

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडाणी पर बनाई गई एक डॉक्यूमेंट्री को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से हटा दिया है। राज ठाकरे ने रविवार को बताया कि उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर के अनुरोध पर यह कदम उठाया। उनके मुताबिक, हॉटमेल के सह-संस्थापक साबीर भाटिया की ओर से बनाई गई इस डॉक्यूमेंट्री को X पर 48 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे। इस घटनाक्रम के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है।राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए डॉक्यूमेंट्री हटाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म जनता को जानकारी देने के उद्देश्य से पोस्ट की गई थी। उनके अनुसार, डॉक्यूमेंट्री में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अडाणी के पुराने संबंधों के बारे में जानकारी दी गई है। हालांकि, फिल्म में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि और उनकी सत्यता का आकलन अलग विषय है। Read more

October 26, 2026

1971 की जंग में भारतीय सेना की मदद करने वाले पदमसिंह सोढ़ा बने सरपंच, वीडियो में देंखे पाकिस्तान में हवेली पर फहराया था तिरंगा

साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना की मदद करने वाले पदमसिंह सोढ़ा अब राजस्थान के बाड़मेर जिले के छाछरो गांव के सरपंच चुने गए हैं। 24 अक्टूबर को हुए सरपंच चुनाव में पदमसिंह ने जीत दर्ज की। उनके चुनाव जीतने के साथ ही 1971 के युद्ध से जुड़ी उनकी कहानी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। पदमसिंह ने कभी पाकिस्तान में अपनी पुश्तैनी हवेली पर तिरंगा फहराया था। इसके बाद उन पर पाकिस्तानी सेना की ओर से जासूसी के आरोप लगाए गए थे।करीब 55 साल पहले पदमसिंह सोढ़ा पाकिस्तान में अपनी पुश्तैनी हवेली और जमीन छोड़कर परिवार के साथ भारत आ गए थे। अब इतिहास से जुड़ा नाम रखने वाले राजस्थान के छाछरो गांव में उन्हें सरपंच चुना गया है। यह कहानी सीमावर्ती क्षेत्र के इतिहास, परिवार की विरासत और 1971 के युद्ध से जुड़े घटनाक्रम को सामने लाती है। Read more

October 26, 2026

JEE Main 2027 के लिए आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई; वीडियो में जाने परीक्षा पैटर्न और मार्किंग नियमों में बदलाव नहीं

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल जेईई-मेन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी 22 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर इनफॉर्मेशन बुलेटिन के रूप में जारी कर दी है। ऐसे में अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले परीक्षा के नियमों, सिलेबस और अन्य दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा के अनुसार, लगातार तीसरे साल जेईई-मेन के परीक्षा पैटर्न, मार्किंग पैटर्न, सिलेबस और टाइ-ब्रेकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे विद्यार्थियों को पहले से निर्धारित परीक्षा व्यवस्था के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखने का मौका मिलेगा। Read more

October 26, 2026

झालावाड़ में खाद-बीज की गुणवत्ता पर डिजिटल पहरा: जीपीएस जियो-टैगिंग से पारदर्शिता बढ़ेगी, एग्री क्यूएमएस ऐप से होगा संग्रहण - jhalawar News

झालावाड़ में उर्वरकों की बिक्री में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कृषि विभाग ने जिले में डिजिटल निगरानी तेज कर दी है। झालावाड़ के किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, खाद और कीटनाशी उपलब्ध कराने तथा उर्वरकों की बिक्री में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कृषि विभाग ने जिले में डिजिटल निगरानी तेज कर दी है। अब कृषि उत्पादों के नमूने लेने से लेकर उनकी जियो-टैगिंग, सीलिंग और प्रयोग Read more

October 26, 2026

मनोज जरांगे के 500 करोड़ के ऑडियो विवाद में बड़ा एक्शन, CM फडणवीस ने दिए SIT जांच के आदेश

मराठा आरक्षण एक्टिविस्ट मनोज जरांगे से जुड़े 500 करोड़ रुपये के आरोपों और वायरल ऑडियो क्लिप विवाद में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को मामले की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री का यह निर्देश फॉर्मल जांच की दिशा में एक अहम कदम है. SIT जरांगे के 500 करोड़ रुपए से जुड़े आरोपों की जांच करेगी और विवाद के केंद्र में वायरल ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच करेगी. Read more

October 26, 2026

Sara Ali Khan: सारा अली खान ने गुपचुप किए केदारनाथ के दर्शन, वीडियो में जाने बर्फबारी के बीच आधे घंटे लाइन में रहीं

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने रविवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री हेलिकॉप्टर से धाम पहुंचीं और इस दौरान उन्होंने अपनी यात्रा को निजी रखा। उनके पहुंचने के बाद इलाके में बर्फबारी भी हुई। कड़ाके की ठंड के बीच सारा लोगों के बीच ठिठुरती नजर आईं। खास बात यह रही कि मंदिर में मौजूद कई लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। Read more

October 26, 2026

बिहार शिक्षक भर्ती के उम्मीदवारों के लिए आज सबसे बड़ा दिन! फॉर्म सबमिट करने की लास्ट डेट आज, तुरंत उठाएं फायदा

बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4, 2026 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने आवेदन शुल्क जमा कर दिया है, लेकिन अभी तक अपना फॉर्म अंतिम रूप से सबमिट नहीं किया है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।दी गई जानकारी के अनुसार, आवेदन की समय सीमा समाप्त होने के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद हो जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय तक इंतजार करने के बजाय अपने आवेदन की स्थिति जांच लें और जरूरी प्रक्रिया पूरी कर लें। Read more