July 17, 2026
IPS, RAW, सेना...आखिर कौन था यह शख्स? देहरादून पुलिस के खुलासे ने सबको चौंका दिया
UPSC में फेल होकर आखिर कैसे बना यह शख्स IPS और RAW एजेंट? देहरादून में पकड़े गए इस हाई-प्रोफाइल बहरूपिये की वर्दी के पीछे छिपे अपराध का खौफनाक सच कर देगा आपको हैरान!Fake IPS Officer Arrested Dehradun: देहरादून में पुलिस ने एक ऐसे हाई-प्रोफाइल और सनसनीखेज जालसाज को बेनकाब किया है, जिसकी हकीकत जानकर हर कोई हैरान है। एक बड़े रिटायर्ड सैन्य अधिकारी का बेटा, जिसने कभी देश की सेवा के लिए देश की सबसे कठिन परीक्षा की तैयारी की थी, वो आज सलाखों के पीछे है। वजह? अधिकारी बनने का उसका जुनून इस कदर सनक में बदला कि उसने खुद को IPS अफसर, RAW (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) एजेंट, मिलिट्री अधिकारी और यहां तक कि CRPF का सीनियर कमांडर घोषित कर दिया। सालों तक कानून की आंखों में धूल झोंकने वाले इस शातिर 'बहरूपिये' यशोवर्धन (35 वर्ष) को आखिरकार देहरादून पुलिस ने मसूरी रोड से गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं इस फर्जी अफसर के काले कारनामों और उसकी गिरफ्तारी की पूरी सस्पेंस से भरी दास्तान।
Read more