July 29, 2026

आमिर खान को मिली धमकी का ऑडियो वायरल, आरजू बिश्नोई ने सबक सिखाने की कही बात, पुलिस ने आईपी एड्रेस किया ट्रेस

आमिर खान को मिली धमकी का ऑडियो वायरल, आरजू बिश्नोई ने सबक सिखाने की कही बात, पुलिस ने आईपी एड्रेस किया ट्रेस

Aamir Khan Aarzoo Bishnoi Threat Audio viral: आमिर खान को कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिली थी. गैंग की और से एक फेसबुक नोट और ऑडियो जारी किया गया था. अब यह ऑडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें एक्टर को सबक सिखाने की बात कही गई है.

Aamir Khan Aarzoo Bishnoi Threat Audio viral: आमिर खान को कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिली थी. गैंग की और से एक फेसबुक नोट और ऑडियो जारी किया गया था. अब यह ऑडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें एक्टर को सबक सिखाने की बात कही गई है.

author-image

New Update

Aamir Khan Gauri Spratt (1)

Aamir Khan-Gauri Spratt Photograph: (Instagram)

Aamir Khan Aarzoo Bishnoi Threat Audio viral: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने हाल ही में गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) संग तीसरी शादी की थी. उन्होंने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था. जिसमें कुछ ही लोगों को इनवाइट किया था. उनकी शादी में मुकेश अंबानी से लेकर कई मशहूर और बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी. हालांकि, उनकी शादी को लेकर काफी विवाद हुआ था. महाराष्ट्र के एक मंत्री ने आमिर की शादी को लव जिहाद तक कह दिया था. वहीं, बजरंग दल ने उनकी शादी के विरोध में एक्टर के पुतले फूंके थे. इतना ही नहीं एक मौलाना ने फतवा भी जारी किया. इसी बीच लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से भी उन्हें धमकी मिली थी. उसका ऑडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. जिसमें एक्टर को सबक सिखाने की बात कही गई. हालांकि, पुलिस को इसको लेकर कोई शिकायत नहीं मिली. लेकिन पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं. जिसमें पता चला कि वो आईपी एड्रेस स्वीडन का है.

वायरल ओडियो में आमिर खान को सबक सिखाने की कही बात

सोशल मीडिया पर जो धमकी भरा ऑडियो वायरल हो रहा है, उसे कथित तौर पर आरजू बिश्नोई की ओर से भेजा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑडियो में बोलने वाले शख्स ने खुदको आरजू बिश्नोई बताया है. ऑडियो में कहा गया कि आमिर खान ने लव जिहाद को बढ़ाया दिया, जो देश की संस्कृति और सनातन धर्म के खिलाफ हैं. इसके साथ ही ऑडियो में आमिर खान को सबक सिखाने की बात कही गई है. 

पुलिस कर रही जांच

बता दें कि आमिर खान को बिश्नोई गैंग की ओर से कथित धमकी मिली थी. उसके लिए एक्टर की ओर से किसी तरह शिकायत नहीं दर्ज कराई गई. लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस की जांच में सामने आया है. जो ऑडियो भेजा गया है, उसमें स्वीडन देश के VPN का इस्तेमाल किया गया. पुलिस का कहना है कि उन्हें जो इनिशियल IP एड्रेस स्वीडन देश का मिला है. वहां से ये IP बाउंस कर रहा है क्योंकि VPN और टॉर ब्राउज़र का यूज कर भेजा गया है.

फेसबुक पोस्ट के जरिए भी मिली थी धमकी

बता दें कि आडियो के साथ-साथ आमिर खान को फेसबुक पोस्ट के जरिए भी धमकी मिली थी. जिसमें आमिर खान को धमकी देते हुए सांस दबा देने की बात कही गई थी. पोस्ट में लिखा था, 'जय श्री राम, जय सीता राम. मैं आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप). ये जो हमारी संस्कृति के खिलाफ हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर आमिर खान जैसे लोग इसे बढ़ावा दे रहे हैं, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द इसको दिया जाएगा. ये चीज हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है. 'हमारा, हमारे भाई-बहनों और देशवासियों से वादा है कि जो भी इस घटिया हरकत को बढ़ावा देगा, उसको हम अपने तरीके से जवाब देंगे. ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं, इनकी हम सांसें दबा लेंगे.'

Tyson Bishnoi Viral Post

आमिर खान की तीसरी शादी का हुआ विरोध

आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी को लेकर चारो-ओर विरोध देखने के लिए मिला था. सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने आमिर की तीसरी शादी को लेकर आलोचना की थी. वहीं, महाराष्ट्र के एक मंत्री ने उनकी शादी को लव जिहाद करार दिया था. इसके अलावा बिहार में बजरंग दल के सदस्यों ने आमिर के विरोध में पुतला फूंका था. इनके अलावा एक मौलाना ने भी आमिर खान की आलोचना की थी. उन्होंने आमिर के खिलाफ फतवा जारी किया था और उनकी शादी को शरीयत के मुताबिक नाजायज बताया था. उन्होंने कहा था कि शरीयत के मुताबिक, गैर- मुस्लिम महिला से शादी करना गुनाह होता है.

ये भी पढ़ें: 'हर आदमी से था श्वेता तिवारी का अफेयर', एक्स पति ने किया दावा, कहा-'अपनी आखों से जो देखा...'

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें