October 7, 2026
हरमनप्रीत vs स्मृति: कप्तानी की रेस से ड्रेसिंग रूम के तनाव तक, जानें क्या है पूरा मामला
Harmanpreet Kaur vs Smriti Mandhana: हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद स्मृति मंधाना को नई कप्तान बनाया गया है। एक रिपोर्ट में दोनों के बीच मतभेद और ड्रेसिंग रूम में तनाव का दावा किया गया है। जानें पूरा मामला...Harmanpreet Smriti Differences: भारतीय महिला क्रिकेट टीम में कप्तानी बदलने के बाद ड्रेसिंग रूम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 6 अक्टूबर को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया। इसके बाद स्मृति मंधाना को टीम की नई कप्तान बनाया गया। हालांकि, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले कुछ समय से हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के बीच रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ मुद्दों पर मतभेद थे और इसका असर टीम के ड्रेसिंग रूम के माहौल पर भी पड़ा। हालांकि, इस दावे पर अभी तक दोनों खिलाड़ियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Read more