October 16, 2026

Air India Flights Cancelled: सऊदी अरब के लिए 20 अक्टूबर तक एअर इंडिया की सभी उड़ानें रद्द, रियाद-जेद्दा जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Air India Flights Cancelled: सऊदी अरब के लिए 20 अक्टूबर तक एअर इंडिया की सभी उड़ानें रद्द, रियाद-जेद्दा जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Air India Flights Cancelled: सऊदी अरब (Saudi Arabia) में बिगड़ते हालात के बीच एअर इंडिया (Air India) ने रियाद, जेद्दा और दम्माम आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं।

New Update

Air India Flights Halted to Saudi Arabia

Air India Flights Halted to Saudi Arabia Photograph: (AI image)

Air India Flights Cancelled: सऊदी अरब (Saudi Arabia) में बिगड़ते हालात के बीच एअर इंडिया (Air India) ने रियाद, जेद्दा और दम्माम आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं। एयरलाइन ने 16 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। उड़ानें रद्द होने से सऊदी अरब जाने और वहां से भारत लौटने की योजना बना रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रभावित यात्रियों को टिकट का पूरा रिफंड दिया जाएगा।

 एअर इंडिया (Air India) के मुताबिक, सऊदी अरब (Saudi Arabia) में मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। एयरलाइन हालात (Air India) पर लगातार नजर रख रही है और सुरक्षित तरीके से उड़ानें दोबारा शुरू करने के लिए स्थिति का आकलन कर रही है। कंपनी ने साफ किया है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हमलों के बाद हवाई सेवाओं पर असर

#TravelAdvisory

In view of the evolving situation in Saudi Arabia, all Air India flights to and from Riyadh, Dammam and Jeddah stand cancelled until 20 October 2026. We are closely monitoring developments and continuously assessing the situation to ensure the safe resumption of…

— Air India (@airindia) October 16, 2026

सऊदी अरब (Air India) में हाल के हमलों के बाद हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, 10 अक्टूबर को रियाद एयरपोर्ट (Air India)  पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद उड़ानों के संचालन को लेकर चिंता बढ़ गई है। इससे पहले रियाद एयरपोर्ट बंद होने के कारण एअर इंडिया और इंडिगो ने भी अपनी उड़ानें रद्द की थीं। हालांकि, सऊदी अरब की कुछ एयरलाइंस की सेवाएं उपलब्ध थीं। ऐसे में यात्रियों को यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइन से उड़ान की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी गई है।

भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

सऊदी अरब (Air India) में भारत के राजदूत विपुल ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए वीडियो संदेश जारी किया था। उन्होंने नागरिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की और इस मुश्किल समय में सऊदी अरब की जनता और नेतृत्व के प्रति भारत का समर्थन जताया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। राजदूत के अनुसार, हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिक के परिवार से अधिकारी संपर्क में हैं। वहीं, घायल हुए 11 अन्य भारतीयों की मदद के लिए अस्पताल प्रशासन और उनके परिवारों के साथ समन्वय किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Rajnath Singh Statement: राजनाथ सिंह का CJP पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन की कोशिश, युवाओं को मोहरा बनाया जा रहा

यात्रियों को क्या करना चाहिए?

रियाद, जेद्दा और दम्माम जाने या वहां से भारत लौटने वाले यात्रियों को अपनी उड़ान की मौजूदा स्थिति जानने के लिए एयरलाइन से संपर्क करना चाहिए। टिकट रद्द होने की स्थिति में रिफंड और यात्रा के दूसरे विकल्पों के बारे में जानकारी लेनी चाहिए। वैकल्पिक उड़ान या पड़ोसी खाड़ी देशों के रास्ते यात्रा करने से पहले भी संबंधित एयरलाइन से पुष्टि करना जरूरी है।

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब (Saudi Arabia) में रह रहे नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। संभावित हमलों के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने और सुरक्षित इमारत के भीतर रहने को कहा गया है। साथ ही, हमलों से जुड़ी तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि इससे स्थानीय कानूनों का उल्लंघन हो सकता है। दूतावास और वाणिज्य दूतावास की सेवाएं जारी हैं। उमरा यात्रियों के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन भी उपलब्ध कराई गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए एयरलाइन और भारतीय दूतावास की आधिकारिक एडवाइजरी पर नजर रखें।

ये भी पढ़ें : Women Reservation Bill: संसद में फिर आएगा महिला आरक्षण बिल? इसी महीने हो सकता है संसद का विशेष सत्र? DMK से समर्थन की बातचीत

लेखक

Advertisment