July 22, 2026
अफगानिस्तान ने किया टीम के नए टेस्ट और वनडे कप्तान का ऐलान, रहमत शाह के हाथ आई कमान
रहमत शाह (फोटो क्रेडिट ACB X)
काबुल: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने बुधवार को मध्य क्रम के बल्लेबाज रहमत शाह को राष्ट्रीय टीम का नया टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान नियुक्त किया। यह फैसला हशमतुल्लाह शाहिदी के इस्तीफे के बाद किया गया। रहमत 2021 से टेस्ट और एकदिवसीय दोनों प्रारूप में लगातार अफगानिस्तान के उप कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं। एसीबी ने एक बयान में कहा,'एसीबी को भरोसा है कि उनका अनुभव, नेतृत्व क्षमता और टीम की समझ अफगानिस्तान को और बड़ी सफलता हासिल करने में मदद करेगी।'
Read more