August 2, 2026

US Firing: अमेरिका के शॉपिंग मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 लोगों की मौत

US Firing: घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें से एक वीडियो में आरोपी AR-स्टाइल राइफल लेकर 'इन-एन-आउट बर्गर' रेस्तरां के सामने घूमता दिख रहा है.

US Firing: घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें से एक वीडियो में आरोपी AR-स्टाइल राइफल लेकर 'इन-एन-आउट बर्गर' रेस्तरां के सामने घूमता दिख रहा है.

author-image

New Update

Police File

US Police (File Photo)

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है. इस बीच, शनिवार दोपहर एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स में ताबडतोड़ फायरिंग हो गई. फायरिंग में तीन लोगों के मौत हो गई है. वहीं, कई लोग घायल भी हो गए हैं. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और जांच शुरू कर दी है. घटना अमेरिका के इडाहो राज्य की है. 

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, घटना शनिवार, स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे की है. एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि हमलावर ने ट्विन फॉल्स के मशहूर इन-एन-आउट बर्गर रेस्तरां के पास स्थित एक शॉपिंग एरिया में अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दी. फायरिंग शुरू होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे हैं. 

Three dead, two wounded at an In-N-Out in Twin Falls, Idaho. Saturday afternoon, out in the open, and hours later the gunman was still loose.

Video shows a man in a black shirt walking through the drive-thru with a rifle. He put rounds through the windshield of a parked Tesla.… pic.twitter.com/axdDL3TzLx

— IredcapI (@IredcapI) August 1, 2026

पुलिस ने घेराबंदी कर हमलावर को मार गिराया

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है. अधिकारियों ने हमलावरों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन वह फायरिंग करता रहा, जब पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. पुलिस की कार्रवाई में हमलावर की मौत हो गई. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियोज

घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें से एक वीडियो में आरोपी AR-स्टाइल राइफल लेकर 'इन-एन-आउट बर्गर' रेस्तरां के सामने घूमता दिख रहा है. दूसरे वीडियो में वह व्यक्ति पार्किंग एरिया में अंधाधुंध गोलियां चलाता दिख रहा है. पूरे इलाके में फायरिंग के बाद भगदड़ मच गई. एक वीडियो में लोग सुरक्षित जगहों की ओर भागते दिखाई दे रहे हैं. 

पुलिस ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

ट्विन फॉल्स पुलिस विभाग ने घटना के करीब एक घंटे बाद घोषणा की कि अब हमलावर से किसी प्रकार का खतरा नहीं है. पुलिस प्रमुक मैथ्यू हिक्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि संदिग्ध बंदूकधारी घटनास्थल के पास ही था. हमने उसे मार गिराया है. अब लोगों को उससे किसी भी प्रकार का खतरा नहीं हैं. हम हमले की वजह की तलाश कर रहे हैं.

What the fuck#activeshooter#idahopic.twitter.com/GzRFvQcq9N

— 𝘛𝘳𝘶𝘦𝘊𝘳𝘪𝘮𝘦𝘉𝘦𝘭𝘪𝘦𝘣𝘦𝘳🫶🏼 (@TrueCrimeBelieb) August 1, 2026

सुरक्षा के लिए सड़कें और पुल बंद किए गए

फायरिंग के बाद पुलिस ने एहतियातन शॉपिंग एरिया के आसपास की विभिन्न सड़कों और आसपास के एक पुल को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है. ट्विन फॉल्स शहर की आबादी करीब 55 हजार है, फायरिंग की घटना ने शहर और शहर के लोगों को प्रभावित किया है. 

BREAKING🚨: Active shooter incident reported at the In-N-Out in Twin Falls, Idaho. Unconfirmed video appears to show a second person possibly engaging with a handgun — unclear if it’s another shooter or someone returning fire.…

— Officer Lew (@officer_Lew) August 1, 2026

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें