August 3, 2026
MP ओबीसी आरक्षण पर 13वें दिन की सुनवाई: EWS के सहारे 27% की गुंजाइश बनाने का प्रयास
जबलपुर, 3 अगस्त 2026: MP High Court OBC Reservation Hearing Updates 2026: कोर्ट में आरक्षण सीमा पर तीखी बहस जबलपुर में 3 अगस्त 2026 को Madhya Pradesh High Court Special Division Bench के समक्ष ओबीसी आरक्षण के समर्थन में 13वें दिन की सुनवाई संपन्न हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शशांक रतनू और तमिलनाडु से राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ अधिवक्ता पी. विल्सन ने अपना पक्ष रखा। इसके बाद खंडपीठ के निर्देश पर वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर ने बहस शुरू की। ठाकुर ने सरकार द्वारा नियुक्त अधिवक्ता के.एम. नटराज के उस तर्क का खंडन किया जिसमें कहा गया था कि सरकार के पास ओबीसी की पहचान का कोई स्पष्ट तंत्र (mechanism) नहीं है।
Read more