August 11, 2026
भरत तिवारी एनकाउंटर: मानवाधिकार आयोग का नोटिस
Bharat Tiwari Encounter Case : भोजपुर के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी से जुड़े एनकाउंटर मामले में जांच का दायरा बढ़ गया है. बिहार मानवाधिकार आयोग ने मामले में राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और भोजपुर के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है. वहीं न्यायिक जांच आयोग ने भी मामले में साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है. आयोग ने आम लोगों से 27 अगस्त तक साक्ष्य और बयान उपलब्ध कराने की अपील की है.
Read more