August 12, 2026
Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण खत्म होते ही चंद्रमा कहां चला जाता है? जानें कैसे हटती है उसकी छाया और फिर पूरा दिखता है सूर्य
सूर्य ग्रहण में चंद्रमा, सूर्य व पृथ्वी के बीच आकर अपनी छाया पृथ्वी पर डालता है। ग्रहण के बाद वह गायब नहीं होता, बल्कि अपनी कक्षा में आगे बढ़ जाता है। इससे उसकी छाया पृथ्वी से हट जाती है और सूर्य फिर पूरा दिखने लगता है।Solar Eclipse Explained: सूर्य ग्रहण के दौरान जब चंद्रमा धीरे-धीरे सूर्य के सामने आता है, तो ऐसा लगता है जैसे आसमान में किसी ने सूर्य को ढक दिया हो। पहले सूर्य का छोटा हिस्सा छिपता है, फिर ज्यादा हिस्सा और Total Solar Eclipse में कुछ समय के लिए सूर्य का चमकता हुआ चेहरा पूरी तरह गायब हो जाता है। लेकिन कुछ ही देर बाद सूर्य फिर दिखाई देने लगता है। यहीं एक दिलचस्प सवाल पैदा होता है- ग्रहण खत्म होते ही चंद्रमा आखिर कहां चला जाता है? क्या वह अचानक सूर्य के सामने से हट जाता है? और सूर्य को फिर पूरा देखने में कितना समय लगता है?
Read more