August 12, 2026

Babita Phogat Baby: बबीता फोगाट के घर आई बेटी, शिवरात्रि के दिन जन्म से दोगुनी हुई खुशियां

Babita Phogat daughter: दंगल गर्ल बबीता फोगाट के घर शिवरात्रि के पावन पर्व पर बेटी का जन्म हुआ है। बबीता ने नन्ही परी को मां पार्वती का स्वरूप बताते हुए फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की।

Babita Phogat second child: भारतीय महिला पहलवान और ‘दंगल गर्ल’ के नाम से मशहूर बबीता फोगाट के घर खुशियों ने दस्तक दी है। सावन की शिवरात्रि के पावन पर्व पर बबीता फोगाट ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। बबीता ने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की और अपनी बेटी को मां पार्वती का स्वरूप बताया।

बबीता फोगाट ने शेयर की खुशखबरी

बबीता फोगाट ने 11 अगस्त को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी के जन्म की जानकारी दी। उन्होंने बेटी को अपने परिवार के लिए अनमोल आशीर्वाद बताते हुए लिखा कि महादेव की कृपा से शिवरात्रि के पवित्र दिन उनके जीवन में नन्ही परी का आगमन हुआ है। उन्होंने अपनी बेटी को मां पार्वती का स्वरूप बताया और फैंस से उसके लिए आशीर्वाद मांगा। बेटी के जन्म की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। फैंस और खेल जगत से जुड़े लोगों ने बबीता और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं।

Scroll to load tweet…

पहले से एक बेटे की मां हैं बबीता

बबीता फोगाट ने पहलवान विवेक सुहाग से शादी की है। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम युवराज है। अब बेटी के जन्म के साथ परिवार में एक और सदस्य जुड़ गया है। बेटी के आने से बबीता और विवेक बेहद खुश हैं।

और पढे़ं- मैच से पहले घी पीती है दंगल गर्ल, हर रोज प्रैक्टिस के बाद खाती हैं 250 ग्रा. बादाम

कुश्ती के बाद राजनीति में भी रहीं एक्टिव

बबीता फोगाट ने कुश्ती के मैदान में भारत का नाम रोशन किया है। उनके जीवन और उनकी बहन गीता फोगाट के संघर्ष पर आधारित फिल्म ‘दंगल’ के बाद उन्हें देशभर में खास पहचान मिली। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स समेत कई बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। कुश्ती के अलावा बबीता राजनीति में भी सक्रिय रही हैं। उन्होंने 2019 में हरियाणा की चरखी दादरी विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह चुनाव जीत नहीं सकीं। फिलहाल, बेटी के जन्म के बाद बबीता फोगाट और उनके परिवार में जश्न का माहौल है। शिवरात्रि जैसे शुभ दिन घर आई नन्ही परी उनके लिए इस पर्व को और भी खास बना गई है।

बबीता फोगाट को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. बबीता फोगाट के घर क्या खुशखबरी आई है?

बबीता फोगाट दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है।

2. बबीता फोगाट की बेटी का जन्म कब हुआ?

बबीता के मुताबिक, बेटी का जन्म 11 अगस्त को शिवरात्रि के पावन पर्व पर हुआ।

3. बबीता फोगाट के कितने बच्चे हैं?

बबीता और विवेक सुहाग का पहले से एक बेटा युवराज है। अब बेटी के जन्म के बाद उनके दो बच्चे हो गए हैं।