August 12, 2026
Jharkhand JPSC Scam: FRO के लिए 25 लाख, ACF पद की 35 लाख में बोली, JPSC घोटाले के मास्टरमाइंड अभय तिवारी का कबूलनामा
Jharkhand JPSC Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) भर्ती घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में गिरफ्तार आरोपी अभय तिवारी ने CID की पूछताछ में कई अहम जानकारियां दी हैं। आरोपी अभय तिवारी ने बताया कि, 14वीं JPSC PT परीक्षा के अलावा 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा में भी स्टूडेंट के इंटरव्यू नंबर बढ़ाने के लिए पैसों का लेन-देन किया गया था। अभय तिवारी ने पूछताछ के दौरान FRO यानी फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर और ACF यानी असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट के पदों पर कथित तौर पर पैसों के लेन-देन का खुलासा किया। उसने CID को बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थियों से लाखों रुपये लिए गए थे।
Read more