August 17, 2026
Facebook से Pakistan तक! मेरठ में पकड़े गए 'आतंकी' की कहानी ने ATS को भी चौंकाया
UP ATS JeM module: मेरठ में यूपी ATS ने 24 वर्षीय मोहम्मद जफर को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के मुताबिक उसके कथित तौर पर जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संपर्क और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच हो रही है। टेरर फंडिंग और पाकिस्तान कनेक्शन भी जांच के दायरे में है।उत्तर प्रदेश में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के बीच यूपी एटीएस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है, जिसमें सोशल मीडिया, कट्टरपंथी प्रचार और कथित टेरर फंडिंग के तार जुड़ते नजर आ रहे हैं। एटीएस ने मेरठ की एक मस्जिद से 24 वर्षीय मोहम्मद जफर को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के मुताबिक, जफर मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला है और उसके कथित संपर्क पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े थे।
Read more