September 8, 2026
फ्रांस के मशहूर रेनॉयर म्यूजियम में 98 करोड़ की डकैती, 5 मिनट में 4 बेशकीमती पेंटिंग्स लेकर भागे चोर
पेरिस (उत्तम हिन्दू न्यूज): फ्रांस के ऐतिहासिक कैग्नेस-सुर-मेर शहर स्थित प्रसिद्ध रेनॉयर म्यूजियम (Renoir Museum) में मंगलवार तड़के दो शातिर चोरों ने बड़ी सेंधमारी को अंजाम दिया। चोरों ने म्यूजियम से करीब 98 करोड़ रुपये मूल्य की चार अत्यंत दुर्लभ और बेशकीमती पेंटिंग्स पर हाथ साफ कर दिया। इस दुस्साहसिक वारदात ने फ्रांस के अंतरराष्ट्रीय स्तर के संग्रहालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के सीसीटीवी कैमरों में दोनों संदिग्ध चोरी के बाद तेजी से भागते हुए कैद हुए हैं।
Read more