September 8, 2026

Dhurandhar Movie: 'ये कोई कहानी है?' 3000 करोड़ कमाने वाली 'धुरंधर' पर तिग्मांशु धूलिया ने उठाए सवाल - Haribhoomi

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ की सफलता के बीच फिल्म की कहानी को लेकर तिग्मांशु धूलिया ने अपनी राय रखी है। उन्होंने फिल्म के पहले पार्ट की तारीफ की, लेकिन कहानी पर सवाल खड़े किए।

Tigmanshu Dhulia criticise Dhurandhar

तिग्मांशु धूलिया ने 'धुरंधर' की कहानी पर सवाल उठाए

  • Published: 08 Sep 2026, 04:30 PM IST
  • Last Updated: 08 Sep 2026, 04:30 PM IST

Tigmanshu Dhulia: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ और इसके दूसरे भाग ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोरी है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने वाली इस फ्रेंचाइजी को लेकर अब फिल्ममेकर तिग्मांशु धूलिया ने अपनी राय रखी है। उन्होंने फिल्म के पहले भाग के प्रेजेंटेशन और मनोरंजन की तारीफ की, लेकिन इसकी कहानी को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

तिग्मांशु को पसंद आई ‘धुरंधर’, पर कहानी पर दी राय
हाल ही में एक कार्यक्रम में तिग्मांशु धूलिया ने मौजूदा दौर की फिल्मों और उनके कंटेंट पर बात की। इसी दौरान उन्होंने ‘धुरंधर’ का भी जिक्र किया। धूलिया ने कहा कि अब कॉर्पोरेट कल्चर है और उसी तरह की फिल्में बन रही हैं। उन्होंने बताया कि सभी मेनस्ट्रीम कमर्शियल फिल्में काल्पनिक बायोपिक होती हैं और इसके लिए पुष्पा, केजीएफ और धुरंधर का उदाहरण दिया।

उन्होंने 'धुरंधर पार्ट 1' की तारीफ करते हुए इसे 'बहुत अच्छे से पेश की गई और बहुत दिलचस्प' फिल्म बताया। उन्होंने आगे कहा, "लेकिन अगर आप किसी से 'धुरंधर' की कहानी बताने को कहें, तो कोई भी आपको कहानी नहीं बता पाएगा। एक आदमी, जो अंडरकवर है, पाकिस्तान जाता है और वहां तहलका मचा देता है। क्या यह भी कोई कहानी है?"

🎬 Tigmanshu Dhulia on Dhurandhar

Praises its presentation & music but questions its depth: “An undercover spy goes to Pakistan and causes havoc… is that really a story?” 🤔

He says corporate pressure is killing original storytelling. Do you agree? 👇#TigmanshuDhulia pic.twitter.com/XsAFKrzHzs

— Tilu Badmosh 12 (@tilubadmosh12) September 8, 2026

तिग्मांशु धूलिया ने कहानी की कमी पर सवाल उठाए
नेशनल अवॉर्ड जीत चुके तिग्मांशु ने कहा कि आजकल की फिल्मों में कहानियां नहीं होतीं। उन्होंने आगे कहा, "अब ऐसे लोग नहीं रहे जो कहानियां सुना सकें, और जो लोग अपनी कहानियां सुनाना चाहते हैं, उन्हें ऐसा करने का मौका नहीं मिलता। लोगों को लगता है कि ऐसी फिल्में 'नहीं चलेंगी'।"

बॉक्स ऑफिस पर सफल रही ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी इस साल की चर्चित फिल्मों में रही है। पहला पार्ट दिसंबर में रिलीज हुआ था और दर्शकों के बीच इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इसके बाद मार्च में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिनेमाघरों में पहुंची और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए।

फिल्म की सफलता के बीच तिग्मांशु धूलिया की यह टिप्पणी खास चर्चा में है, क्योंकि उन्होंने फिल्म की प्रस्तुति को सराहा है, लेकिन कहानी के मूल ढांचे पर सवाल उठाया है।

तिग्मांशु धूलिया की ‘घमासान’ भी जल्द होगी रिलीज
तिग्मांशु धूलिया बतौर निर्देशक ‘हासिल’, ‘पान सिंह तोमर’ और ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अब वह अपनी अगली फिल्म ‘घमासान’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं।