September 9, 2026
डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, दो तेंदुओं की खाल, 180 कछुए और पैंगोलिन स्केल सहित वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। संरक्षित वन्यजीवों और उनके अवशेषों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पिछले 10 दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में छह बड़े ऑपरेशन चलाए हैं। इन कार्रवाइयों में दो तेंदुओं की खाल, 180 जीवित इंडियन स्टार कछुए, 12 जीवित टोके गेको, करीब 24 किलोग्राम पैंगोलिन स्केल और 500 ग्राम बाघ की हड्डियां जब्त की गई हैं। इन छह ऑपरेशनों में कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Read more