ENG vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में भी शर्मनाक प्रदर्शन जारी है. तीसरे टेस्ट के पहले ही दिन पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 133 रनों पर सिमट गई है.
ENG vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में भी शर्मनाक प्रदर्शन जारी है. तीसरे टेस्ट के पहले ही दिन पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 133 रनों पर सिमट गई है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/09/eng-vs-pak-2026-09-09-17-53-14.jpg)
ENG vs PAK
ENG vs PAK: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली शिकस्त के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जो हाई-वोल्टेज ड्रामा किया था. सीरीज के बीच में ही 7 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाने और कोचिंग स्टाफ को बर्खास्त करने वाले PCB ने सोचा था कि वे तीसरा टेस्ट मैच जीतकर अपनी साख बचा लेंगे और क्लीन स्वीप से बच जाएंगे, लेकिन ऐसा होता हुआ बिल्कुल नजर नहीं आ रहा है. बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भी पाकिस्तान का शर्मनाक खेल फिर जारी रहा. बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनके तेज गेंदबाजों ने ओवरकास्ट परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए पहले दिन के दूसरे ही सेशन में पाकिस्तान को 133 रनों पर समेट दिया है. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, शान मसूद और सैम अयूब समेत सभी खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप रहे.
पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन, सैम अयूब, अब्दुल्ला और शान मसूद रहे फ्लॉप
इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने महज 8 रन के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज सैम अयूब (0) के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया. उन्हें आउट कर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे किए. इसके तुरंत बाद आवैस भी मात्र 9 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर जोश टंग को कैच दे बैठे.
Trademark Ollie Robinson for his 100th Test wicket ☝️ #ENGvPAK
— Cricinfo (@cricinfo) September 9, 2026
pic.twitter.com/ugNcaw0zFz
पाकिस्तान अभी इन झटकों से उबर भी नहीं पाया था कि अब्दुल्ला शफीक (3) को ओली रॉबिन्सन ने पवेलियन की राह दिखा दी. इसके बाद कप्तान शान मसूद भी बिना खाता खोले (0 रन) जोफ्रा आर्चर का शिकार बने. इस तरह पाकिस्तान ने सिर्फ 26 रन के कुल स्कोर पर अपने 4 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए.
Pakistan reach three figures on the last ball before lunch, but it's been a miserable start for the visitors at Edgbaston.
Three wickets for Tongue, two each for Robinson and Archer - Pakistan 100/7 #ENGvPAKpic.twitter.com/xQLOAY9hHn
— Cricinfo (@cricinfo) September 9, 2026
बाहर आजम का भी फ्लॉप शो जारी
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी सिर्फ 7 रन बनाकर जोश टंग की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद जोश टंग ने अपनी घातक गेंदबाजी जारी रखते हुए डेब्यू कर रहे विकेटकीपर गाजी गोरी (4 रन) और मोहम्मद इमरान रंधावा (11 रन) को भी आउट कर पाकिस्तान को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया.
— England Cricket (@englandcricket) September 9, 2026
पाकिस्तान के लिए सऊद शकील ने बनाए 43 रन
लंच ब्रेक तक पाकिस्तान का स्कोर 100 रन पर 7 विकेट था, जहां सऊद शकील 37 रन और रजाउल्लाह 11 रन बनाकर मौजूद थे, लेकिन दूसरे सेशन का खेल शुरू होते ही रजाउल्लाह 11 रन बनाकर चलते बने. उन्हें ओली रॉबिन्सन ने पवेलियन भेज पाकिस्तान को 8वां झटका दिया. इसके बाद पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 133 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान के लिए सऊद शकील ने सबसे ज्यादा 43 रनों की पारी खेली. जबकि पाकिस्तान के लिए सिर्फ 3 ही बल्लेबाज डबल डिजिट छू सके.
जोश टंग, ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा ऑर्चर की घातक गेंदबाजी
इंग्लैंड की और से जोश टंग ने सबसे घातक गेंदबाजी की और 4 विकेट चटकाए. जबकि ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा ऑर्चर ने भी खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए.
— England Cricket (@englandcricket) September 9, 2026
यह भी पढ़ें: Explainer: टेस्ट क्रिकेट में जब रन बनाना था गुनाह! जानें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के युग में क्यों असंभव है 1955 का वो रिकॉर्ड तोड़ना?
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें