September 6, 2026

India Diesel Export: रूस-अमेरिका रह गए पीछे, अब यूरोप का टॉप डीजल सप्लायर बना भारत

मिडिल ईस्ट टेंशन ने दुनियाभर में तेल-गैस की सप्लाई पर असर डाला. भारत में भी इसका असर देखने को मिला, लेकिन मोदी सरकार के प्लान-B के तहत आयात डेस्टिनेशन में विविधिता और देश में उत्पादन बढ़ाने जैसे कदमों से ये काफी कम रहा. यही नहीं अब भारत दूसरे देशों को भी तेल सप्लाई करने में अहम भूमिका निभा रहा है. वोर्टेक्सा के ताजा आंकड़ों के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रूसी निर्यात में मंदी और अमेरिकी शिपमेंट में कमजोरी आने के चलते अब भारत यूरोप को डीजल की आपूर्ति करने वाला एक प्रमुख देश बनकर उभरा है.  Read more

September 6, 2026

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ के 25 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, 10-10 MM तक बरसा पानी

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर फिलहार जारी रहेगा (CG Weather Today) प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ बारिश (Chhattisgarh Weather) और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग (IMD Weather Update) ने 6 सितंबर को प्रदेश में Thunderstorm और Lightning की चेतावनी जारी की है। Read more

September 6, 2026

Premium SUV: धांसू फीचर्स के साथ किआ सोरेंटो की एंट्री, जानें कीमत, फीचर्स और इंजन डिटेल - Haribhoomi

Premium SUV: किआ ने सोरेंटो एसयूवी को कई आकर्षक फीचर और प्रीमियम डिजाइन के साथ उतारा है। इसके केबिन में 30-इंच का कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसमें 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। Read more

September 6, 2026

BRICS के चलते 11 सितंबर को बंद रहेंगे राजधानी के स्कूल, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान

दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को BRICS शिखर सम्मेलन होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है. दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर की गई है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इसी कड़ी में दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी दफ्तरों और स्कूलों के लिए 11 सितंबर की छुट्टी का ऐलान किया है. दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी रहेगी. दरअसल, इस साल होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. Read more

September 6, 2026

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाएंगे: गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान, तैयार होंगे 1 लाख 'नशामुक्ति मित्र' - Haribhoomi

मोदी सरकार ने 2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि इसके लिए एक लाख 'नशामुक्ति मित्र' तैयार किए जाएंगे। Read more

September 6, 2026

Vande Bharat: जहरीली शराब का खेल... मौत का 'मेल'! सागर में हुई 10 से ज्यादा लोगों की मौत, आखिर कौन है इस घटना का जिम्मेदार?

Sagar Jahrili Sharab Death Case Update: भोपाल: सागर जिले के बंडा में ये सिर्फ मातम नहीं है, बल्कि उन परिवारों की चीख है, जिनके अपनों को जहरीली शराब ने हमेशा के लिए उनसे छीन लिया। दो दिन में करीब 1 दर्जन लोग दुनिया छोड़ चुके हैं तो करीब 40 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं जिनमें से कई की हालत गंभीर है। बंडा के ग्राम बमूरा में जब एक साथ चार शव पहुंचे, तो पूरा गांव गम में डूब गया। Read more

September 6, 2026

Delhi Building Collapse: धूल का गुबार और चीख-पुकार...चश्मदीद बोला-बम धमाके जैसा था मंजर

Delhi Satya Niketan Building Collapses : नई दिल्ली के साउथ इलाके में स्थित सत्य निकेतन के पास रविवार को एक बहुमंजिला बिल्डिंग गिरने से भयानक हादसा हो गया। बताया जाता है कि इमारत के मलबे में 25 से 30 छात्रों के दबे होने की आशंका है। आइए चश्मदीद से जानते हैं कैसा था ये मंजर…नई दिल्ली : साउथ-वेस्ट दिल्ली के सत्य निकेतन के पास रविवार को एक बिल्डिंग गिर गई। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को इस घटना की सूचना दोपहर करीब 1:30 बजे मिली। जानकारी मिलते ही इमरजेंसी और रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेजा गया, ताकि हालात का जायजा लिया जा सके और खोज एवं बचाव का काम शुरू किया जा सके। Read more

September 6, 2026

tilak varma sledge: दलीप ट्रॉफी फाइनल में तिलक वर्मा का पारा चढ़ा, वैभव सूर्यवंशी को बोले- 'क्या रे ये वाइस-कैप्टन' - Haribhoomi

दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा अपना आपा खो बैठे। वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से परेशान तिलक ने युवा बल्लेबाज को स्लेज करने की कोशिश की। Read more

September 6, 2026

Punjab News: जिस बेटे का अंतिम संस्कार किया, वो 15 दिन बाद जेल में जिंदा मिला, पूरा मामला चौंकाएगा

Kapurthala News: पंजाब के कपूरथला में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। परिवार ने जिस गायब बेटे की जली हुई लाश समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था, वह 15 दिन बाद कपूरथला सेंट्रल जेल में ज़िंदा मिला। जानिए आखिर कैसे हुआ यह बड़ा भ्रम।Punjab Kapurthala Incident: कभी-कभी ज़िंदगी में ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जिन पर आसानी से यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला पंजाब के कपूरथला से सामने आया है। जिस परिवार ने रो-रोकर अपने बेटे को अंतिम विदाई दे दी थी, उसका अंतिम संस्कार कर दिया था और उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभाएं तक रख ली थीं-वही बेटा कुछ दिनों बाद जेल में एकदम ज़िंदा मिला। एक फोन कॉल ने पूरे परिवार की दुनिया ही बदलकर रख दी। Read more