September 15, 2026

अरबपति होने के बाद भी मांग रहे सड़कों पर भीख, आखिर बीजेपी विधायक के ऐसे हालत क्यों?

Parag Shah Viral Video: मुंबई के घाटकोपर ईस्ट से भाजपा विधायक पराग शाह जिनका एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल माडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो घाटकोपर की गलियों में भीख मांग रहे हैं। महाराष्ट्र के सबसे अमीर विधायक जिनके पास 5000 करोड़ की संपत्ति बतायी जाती है, पराग शाह के पास सब तरह की सुख-सुविधाएं उपलब्ध हैं बावजूद इसके वह भिखारी के भेष में मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए नजर आए। राहगीर उन्हें अजीब नजर से देखते हैं, कहीं वॉचमैन उन्हें खदेड़ता है,इस तरह से चिलचिलाती धूप में वह घंटों ये सब सहते रहे।

पढ़ें :- बिहार के गया से 4 लापता स्कूली छात्राएं मुंबई में मिलीं, मोबाइल लोकेशन से खुला राज, पुलिस ने किया सकुशल बरामद

अरबपति से भिखारी क्यों बने?

दरअसल, इसके पीछे की वजह कोई और नहीं बल्कि बिजनेसमैन पराग शाह के आध्यात्मिक गुरु नम्रमुनि महाराज हैं। बताया जा रहा है कि रोजमर्रा की जिंदगी में लोगों को कितनी तकलीफों का सामना करना पड़ता है, इस बात को महसूस कराने के लिए जैन धर्म के चातुर्मास के दौरान नम्रमुनि महाराज ने पराग शाह से एक दिन के लिए भिखारी बनने को कहा था।

🙏 पवित्र पर्युषण पर्व पर एक प्रेरणादायी अनुभव 🙏

परम पूज्य राष्ट्रसंत श्री नम्रमुनि महाराज साहेब ने अपने प्रवचन में समाज के जरूरतमंद लोगों के प्रति संवेदनशीलता, करुणा और मानवता का संदेश दिया।

गुरुदेव की आज्ञा का पालन करते हुए वेशभूषा बदलकर घाटकोपर रेलवे स्टेशन परिसर में आम… pic.twitter.com/mFL2cWWfne

पढ़ें :- महाराष्ट्र में MPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्र विरोध प्रदर्शन के समर्थन में राहुल गांधी, बोले- अपने सफल भविष्य के लिए छात्रों की हर मांग जायज़

— Parag Shah (@ParagShahBJP) September 14, 2026

फिर क्या, अपने गुरु की आज्ञा मानकर शाह ने सारी सुख-सुविधाएं को किनारे करते हुए घाटकोपर की सड़कों पर निकल पड़े। उन्होंने मेकअप की मदद से भिखारी का गेटअप तैयार किया। जिसके बाद उन्होंने सड़कों पर भीख मांगना शुरु किया। इस दौरान कइयों ने उन्हें इग्नोर किया, दुत्कारा तो किसी ने दया दिखाई, किसी ने खाना खिलाया। लोगों की इनसब प्रतिक्रियाओं के बाद पराग शाह ने एक भिखारी के जीवन का असली संघर्ष, दर्द महसूस किया और अपने गुरु और दूसरे लोगों को यह अनुभव सुनाया।

बता दें कि इसका मुख्य मकसद गरीबों की बेइज्जती, नजरअंदाजी, भूख और दूसरों की मदद पर निर्भरता का अनुभव करना था। लेकिन गरीबी का यह एक दिन उन लोगों की जिंदगी के बराबर नहीं है जो असल में रोज बल्कि हर पल इससे गुजरते हैं।

बीएमसी पार्षद भी रह चुके हैं पराग

पराग ने 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल शपथपत्र में 3,383 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की थी। वहीं विधायक चुने जाने से पहले वह बीएमसी में भाजपा के पार्षद भी रह चुके हैं। साल 2017 में पराग उन्होंने बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) का चुनाव लड़ा था। भाजपा विधायक पराग शाह एक बड़े रियल एस्टेट कारोबारी भी हैं। Man Infraconstruction Ltd – MICL Group नाम की उनकी कंपनी है, जिसके वह सीईओ हैं। उनकी कंपनियों का टोटल मार्केट वैल्यूएशन 5000 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जाती है, इतना ही नहीं मुंबई के घाटकोपर, चेंबूर और ठाणे जैसी पॉश इलाकों में उनके कई कमर्शियल और रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज हैं। महाराष्ट्र के अलावा गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी उनका बड़ा रियल एस्टेट पोर्टफोलियो है।

पढ़ें :- दिल्ली: सड़क हादसे में AAP-BJP के विधायक घायल, दोनों एक ही इनोवा में थे सवार

जैन परंपरा में त्याग, अपरिग्रह (संग्रह न करना) और आत्मचिंतन को मोक्ष और आत्मिक शुद्धि का मूल आधार माना गया है। पराग  शाह का भिखारी बनने का प्रयोग इसी भाव से जुड़ा माना जा रहा है।