मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में होगी शिक्षकों की नियुक्ति: राज्य में पाम ऑयल की खेती को मिलेगा बढ़ावा, सम्राट कैबिनेट में 17 एजेंडों पर लगी मुहर - Patna News
मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में होगी शिक्षकों की नियुक्ति:राज्य में पाम ऑयल की खेती को मिलेगा बढ़ावा, सम्राट कैबिनेट में 17 एजेंडों पर लगी मुहर
पटना16 मिनट पहले
कॉपी लिंक
बिहार के 5 मेडिकल कॉलेजों में 366 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति होगी। ये नियुक्तियां संविदा पर की जाएंगी। इसके अलावा बिहार के राजकीय डेंटल कॉलेज में खाली पड़े प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक, रीडर, व्याख्याता और सहायक प्राध्यापक के पदों पर भी बहाली होगी।
यह फैसला मंगलवार को सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। बैठक में राज्य में पाम ऑयल की खेती को बढ़ावा देने का भी फैसला लिया गया। इसके लिए 2.10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। कैबिनेट बैठक में कुल 17 एजेंडों पर मुहर लगी।
जिन 5 मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति होगी, उनमें बेतिया, पूर्णिया, जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय मधेपुरा, राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय छपरा और श्री राम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय समस्तीपुर शामिल हैं।
NMC के मानकों के अनुसार शिक्षक होंगे उपलब्ध
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मेडिकल कॉलेजों में संविदा के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। NMC के मानकों के अनुसार कॉलेजों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
इसके अलावा डेंटल कॉलेजों में खाली पड़े प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक, रीडर, व्याख्याता और सहायक प्राध्यापक के पदों पर भी संविदा के आधार पर नियुक्ति की जाएगी।
पाल ऑयल की खेती कर खर्च होंगे 2.10 करोड़
बिहार सरकार के कृषि विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल-पाम ऑयल योजना के तहत 2 करोड़ 10 लाख रुपए खर्च करने की मंजूरी दी है।
इस योजना के तहत किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि पाम ऑयल की खेती को बढ़ावा मिल सके। इसके साथ ही बिहार में मखाना विकास के लिए 89.79 करोड़ रुपए की मंजूर दी गई है।
उत्पादन से निर्यात तक मजबूत व्यवस्था की जाएगी। बागवानी विकास के लिए 78.34 करोड़ की मंजूरी दी गई है। इससे फल-फूल और मशरूम की खेती को बढ़ावा मिलेगा।
किसानों के लिए जरूरी आधारभूत सुविधाएं विकसित करने और कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। फसल विविधीकरण के तहत किसानों को बागवानी की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित होगा विष्णुपद मंदिर
गया के विष्णुपद मंदिर क्षेत्र को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकास किया जाएगा। इसको लेकर कैबिनेट की बैठक में 2,520 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी गई है।
साथ ही 996.05 करोड़ रुपए से सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना पर काम शुरू किया जाएगा। दोनों योजनाओं की लागत 3,516.05 करोड़ रुपए है।
जेल के खाली जमीन पर खुलेगा पेट्रोल पंप
बिहार के जेलों के पास खाली पड़ी जमीन पर पेट्रोल पंप खोले जाएंगे। इसके लिए कारा पेट्रोलियम रिटेल आउटलेट परिचालन नियमावली-2026 के गठन को मंजूरी दी गई है।
पूर्णिया और मुजफ्फरपुर की जेलों में इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप, जबकि बक्सर और भागलपुर की जेलों में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ओर से पंप संचालित किए जाएंगे। कंपनियों का चयन नामांकन के आधार पर किया गया है।
एयरपोर्ट और हेलीपोर्ट होंगे विकसित
Modified UDAN Scheme के तहत बिहार के अलग-अलग हवाई अड्डों को विकसित किया जाएगा। इसके अलावा राज्य के जिलों में हेलीपोर्ट भी विकसित किए जाएंगे।
हेलीपोर्ट बनने से इन जिलों में हवाई संपर्क बेहतर होने के साथ आपातकालीन सेवाओं और पर्यटन को भी फायदा मिलेगा।
सरकार की इस कदम से छोटे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने में मदद मिलेगी। इससे पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
.
खबरें और भी हैं...
LIVE
बिहार- 15 जिलों में बाढ़, 50 लाख आबादी प्रभावित: भरत तिवारी के गांव बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं अक्षरा; सरकार ने भेजे 7-7 हजार रुपए1:35
कॉपी लिंक
शेयर
क्या JDU के खिलाफ जाएंगे अनंत सिंह!: बाहुबली बोले- नीरज ने 4 बार मेरा विरोध किया तब मीटिंग क्यों नहीं हुई; मैं अनुज के साथ
1:27
कॉपी लिंक
शेयर
राजद बोली-नीतीश जी, BJP को छोड़कर आइए सरकार बनाते हैं: UCC पर बिहार में सियासत तेज; भाजपा की हां, चिराग साइलेंट, जदयू ने कहा- विचार करेंगे
0:47
कॉपी लिंक
शेयर
पटना- CM हाउस घेरने निकले छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ी: डाकबंगला पर इंतजार करती रही पुलिस, फ्लाइओवर से विधानसभा की तरफ बढ़ गए छात्र