September 21, 2026
'क्या कभी बेगुनाह मुसलमान को बरी कराया?', ओवैसी से सपा MLA रूमी का सीधा सवाल - India TV Hindi
कानपुर: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की कानपुर जनसभा के बाद अब उनके बयानों को लेकर सियासी पलटवार शुरू हो गया है। कानपुर कैंट से सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी ने ओवैसी के क्षेत्रीय विकास और मुस्लिम मुद्दों को लेकर किए गए सवालों पर जवाब दिया है। रूमी ने AIMIM पर भाजपा के लिए काम करने और मुस्लिम नेतृत्व को कमजोर करने का आरोप लगाया। वहीं, सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि ओवैसी काबिल और पढ़े-लिखे नेता हैं, लेकिन उन्हें अभी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को पूरी तरह समझना बाकी है। ओवैसी ने रविवार को कानपुर में करीब 55 मिनट की जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में कानपुर की सभी 10 सीटों पर AIMIM के प्रत्याशी उतारने की बात कही। उन्होंने भाजपा को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए विपक्षी दलों को AIMIM के साथ गठबंधन का खुला प्रस्ताव भी दिया और कहा कि गठबंधन को लेकर 2 अक्टूबर तक इंतजार किया जाएगा।
Read more