
- 1/10
श्रुति हासन ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक ऐसी बात शेयर की है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया. एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह महज 14 साल की थीं, तभी उन्हें कह दिया गया था कि PCOS की वजह से आगे चलकर उनके लिए मां बनना और कंसीव करना मुश्किल हो सकता है.

- 2/10
40 साल की हो चुकीं श्रुति ने बताया कि बचपन में मिली इस बात का असर उनकी सोच पर लंबे वक्त तक रहा. उस उम्र में जब उन्हें शादी या बच्चे जैसी चीजों के बारे में गंभीरता से सोचना भी नहीं था, तभी उनके मन में यह बात बैठ गई थी कि शायद बायोलॉजिकल मदरहुड उनके लिए आसान नहीं होगा.

- 3/10
सोहा अली खान के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान श्रुति ने बताया कि वह लंबे समय तक इसी धारणा के साथ बड़ी हुईं. बाद में जब उन्होंने अपनी गायनेकोलॉजिस्ट से इस बारे में बात की, तो उनकी सोच ही बदल गई.

- 4/10
श्रुति ने कहा मुझे हमेशा से बताया जाता रहा है कि PCOS और बच्चे पैदा करना, यानी कंसीव करना, इसके बारे में तो भूल ही जाओ. जब मैं 14 साल की थी, तभी से कहा जा रहा था कि यह मुश्किल होगा, अम्मा. श्रुति के लिए यह बात धीरे-धीरे सिर्फ एक मेडिकल चिंता नहीं रही, बल्कि उनकी सोच का हिस्सा बन गई.

- 5/10
श्रुति ने बताया कि बाद में उन्होंने गायनेकोलॉजिस्ट से सलाह ली. वो बोलीं- लेकिन उन्होंने सच में मुझे समझाया कि ऐसा क्यों नहीं है. उन्होंने मेरा नजरिया ही खोल दिया. उन्होंने बहुत खूबसूरत तरीके से बस इतना कहा कि अगर तुम यही चाहती हो, जब तुम इसके लिए तैयार हो, तो हम इसका रास्ता निकाल लेंगे.

- 6/10
श्रुति ने उन महिलाओं का भी जिक्र किया, जिन्होंने जिंदगी में बाद में मां बनने का फैसला किया. उन्होंने कहा- अब आप देखते हैं कि कैमरन डियाज 53 साल की उम्र में मां बनीं. मैं बहुत खुश हूं कि मेरी डॉक्टर मुझसे इसी तरह बात करती हैं.

- 7/10
एक्ट्रेस ने यह भी साफ किया कि उनके लिए मां बनने का मतलब सिर्फ बायोलॉजिकल बच्चा होना नहीं है. वह गोद लेने के विकल्प को लेकर भी पूरी तरह ओपन हैं. श्रुति ने कहा- मैंने उनसे यह भी कहा कि मैं गोद लेने के लिए भी तैयार हूं. मैं सच में सिर्फ मां बनना चाहती हूं.

- 8/10
उन्होंने आगे कहा- लेकिन मैं निश्चित तौर पर इसे अपनी एक तरह की एक्सटेंशन के रूप में, किसी न किसी बायोलॉजिकल तरीके से आजमाना भी चाहूंगी. श्रुति के लिए मदरहुड का रास्ता सिर्फ एक नहीं है. वह गोद लेने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन अगर संभव हुआ तो वह बायोलॉजिकल तरीके से मां बनने की कोशिश भी करना चाहती हैं.

- 9/10
श्रुति ने यह भी माना कि डॉक्टर से बात करने से पहले उनके मन में एक अलग ही डर था. उन्हें आधी उम्मीद थी कि डॉक्टर भी उन्हें यही कहेंगी कि अब मां बनने का मौका निकल चुका है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- और वह बातचीत मेरे लिए सच में आंखें खोल देने वाली थी. क्योंकि मुझे बस यही लगता था कि अगर मैं उनसे पूछूंगी तो वह कहेंगी, ‘बेटा, दुकान बंद हो गई.’

- 10/10
श्रुति कमल हासन की बेटी हैं, उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है, वो कई बार कह चुकी हैं कि उन्हें शादी के नाम से ही डर लगता है. हालांकि वो मां बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
(All Photos: Instagram @shrutzhaasan)