July 18, 2026
पानीपत रिफाइनरी के कर्मचारी भूख हड़ताल पर: पेयजल समेत 11 मांगों को लेकर गेट पर धरना; बोले-प्रबंधन हकों का हनन कर रहा - Panipat News
पानीपत11 घंटे पहले
कॉपी लिंकभूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी नारेबाजी करते हुए।
पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (PRPC) बहोली में प्रबंधन और श्रमिक संगठन के बीच चल रहा गतिरोध जटिल होता जा रहा है। इंडियन ऑयल पानीपत रिफाइनरी एम्पलाइज यूनियन (IPREU) के बैनर तले रिफाइनरी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले दो दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
Read more