September 22, 2026

फिल्म महावीर कर्ण का फर्स्ट लुक आया सामने, अभिनेता राघव लॉरेंस काफी दमदार अंदाज में नजर आए

नई दिल्ली। बॉलीवुड में इस समय धार्मिक और पौराणिक फिल्मों का चलन काफी देखने को मिल रहा है। इस मामले में महाकाव्य महाभारत (Mahabharat) फिल्म मेकर्स का सबसे पसंदीदा माना जाता है, जिस पर लंबे समय से फिल्में, टीवी शोज और सीरीज बनती आ रही हैं। अब महाभारत के लोकप्रिय पात्र कर्ण पर फिल्म आ रही है, जिसकी पेशकश साउथ सिनेमा (South Indian Cinema) की तरफ से की गई है और इसके साथ ही उस अभिनेता का भी खुलासा हो गया है, जो मूवी में कर्ण की भूमिका निभाएगा। आइए जानते हैं कि वह कौन सा सुपरस्टार है?

पढ़ें :- 'हनुमान अंश' के सेट पर बीयर पीने का था प्लान, पर खानी पड़ी दाल-खिचड़ी; एक्टर ने बताया मजेदार किस्सा

महाभारत का कर्ण बनेगा ये एक्टर

कुछ दिन पहले साउथ सिनेमा के मशहूर प्रोडक्शन हाउस पेन मूवीज (Production House Pen Movies) की तरफ से सोशल मीडिया पर महावीर कर्ण (Mahaveer Karna) नाम की एक माइथोलॉजिकल फिल्म का आधिकारिक एलान किया गया था, जिसमें महाभारत के पात्र कर्ण की कहानी को दर्शाया जाएगा। अब मंगलवार को पेन मूवीज ने इस बात का खुलासा किया है कि साउथ सुपरस्टार राघव लॉरेंस (Raghava Lawrence) वह कलाकार होंगे, जो इस एपिक सागा में कर्ण का रोल प्ले करेंगे।

A Face. A Legend. A Warrior. ⚔️

Here is the FIRST LOOK of #RaghavaLawrence as #MahaveerKarna 🏹🔥@offl_Lawrence steps into mythology for the first time as the legendary #Karna ⚔️

पढ़ें :- 'कैटरीना कैफ' के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, 'परिणीति चोपड़ा' ने दिया करारा जवाब, बोली- ‘नकारात्मक नजरिए से क्यों देखें?’

An EPIC LIVE-ACTION SAGA, helmed by Blockbuster Director @DirRameshVarma

The Legend Rises 🏹… pic.twitter.com/DamQHkTXMf

— Pen Movies (@PenMovies) September 22, 2026

महावीर कर्ण फिल्म से राघव लॉरेंस का कर्ण का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है, जिसे मेकर्स ने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। कर्ण की भूमिका में राघव का अंदाज काफी दमदार नजर आ रहा है। ट्वीट में मेकर्स ने लिखा है एक चेहरा, एक महान योद्धा। कर्ण के अवतार में राघव लॉरेंस आपको नजर आएंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि राघव बतौर अभिनेता किसी पौराणिक कहानी वाली फिल्म का हिस्सा बने हैं। डायरेक्टर रमेश वर्मा महावीर कर्ण के डायरेक्शन की कमान संभालाएंगे।

पढ़ें :- बॉलीवुड से दुखद खबर, रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

इस तरह से महावीर कर्ण फिल्म पर मेकर्स की तरफ से लेटेस्ट अपडेट साझा किया है। मालमू हो कि मेकर्स की ये योजना है कि अगले साल इस मूवी को पैन-इंडिया रिलीज के आधार पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाए।

इन मूवीज के लिए फेमस हैं राघव लॉरेंस

अभिनेता नागार्जुन की फिल्म डॉन नंबर-1 में की वजह से राघव लॉरेंस को सिनेमा जगत में अधिक लोकप्रियता मिली। इसके बाद हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी कंचना के दम पर लॉरेंस ने बतौर अभिनेता अपनी असली पहचानई। इतना ही नहीं डायरेक्शन के लिए भी साउथ सिनेमा में राघव काफी मशहूर हैं।