September 22, 2026

मुजफ्फरनगर में सर्दियों के प्रदूषण से निपटने की तैयारी: उद्योगों को GRAP-4 के प्रावधान बताए; 150 उद्यमियों ने लिया हिस्सा - Muzaffarnagar News

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Muzaffarnagar
  • Muzaffarnagar Pollution Control Board Workshop | GRAP 4 Norms For Industry

वरुण कुमार शर्मा | मुजफ्फरनगर24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरनगर में सर्दियों में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को मेरठ रोड स्थित फेडरेशन हॉल में कार्यशाला आयोजित कर उद्यमियों और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के दिशा-निर्देशों और GRAP-4 के प्रावधानों की जानकारी दी गई।

क्षेत्रीय अधिकारी गीतेश चंद्रा ने CAQM के निर्देशों और उत्सर्जन के नए मानकों की जानकारी दी। उन्होंने उद्योगों में स्टैक मॉनिटरिंग व्यवस्था, निर्धारित ईंधन के इस्तेमाल और वायु प्रदूषण नियंत्रण संयंत्रों को अपग्रेड करने की जरूरत बताई।

अधिकारियों ने कहा कि उत्सर्जन की निगरानी और प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित सभी निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करना जरूरी है।

अधिकारियों ने कहा कि उत्सर्जन की निगरानी और प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित सभी निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करना जरूरी है।

ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम और DG सेट के संचालन से जुड़े नियमों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि उत्सर्जन की निगरानी और प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित सभी निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करना जरूरी है।

सर्दियों से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

क्षेत्रीय अधिकारी ने उद्यमियों और संबंधित संस्थानों से CAQM के निर्देशों का पालन करने को कहा। उन्होंने सर्दियों में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए अपने स्तर पर जरूरी तैयारियां पहले से पूरी रखने के निर्देश दिए।

आईआईए, फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, लघु उद्योग भारती, होटल और अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

आईआईए, फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, लघु उद्योग भारती, होटल और अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

उद्योग, होटल और अस्पतालों के प्रतिनिधि पहुंचे

कार्यशाला में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की स्थानीय टीम के साथ सहायक अभियंता कुंवर संतोष मौजूद रहे। आईआईए, फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, लघु उद्योग भारती, होटल और अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में फेडरेशन के अध्यक्ष नील कमल पुरी, सचिव अभिषेक अग्रवाल, उपाध्यक्ष राकेश जैन, IIA के अमित गर्ग, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राजेश जैन और यूपी पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल समेत करीब 150 उद्योग प्रतिनिधि और उद्यमी मौजूद रहे।

.