September 26, 2026

संडे एमपी मानसून अपडेट: MP में कोटे की 95.4% बारिश: यह 'सामान्य बारिश' से कम; अब तक 25 जिलों में कोटा पूरा हुआ - Bhopal News

सितंबर के आखिरी दिनों में मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश का दौर रहा। इससे अब तक मानसून की औसत 35.6 इंच बारिश हो चुकी है। यह कोटे की 95.4 प्रतिशत है। Read more

September 26, 2026

दाखिले और मुकाम के बाद भी अपनापन नहीं: हर तीसरा विद्यार्थी खुद को मानता है बाहरी, उच्च शिक्षण संस्थानों का हाल

देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में हर तीसरा विद्यार्थी परिसर में खुद को बाहरी महसूस करता है। जेईई एडवांस और नीट जैसी कठिन परीक्षाएं पास करके प्रतिष्ठित संस्थानों में पहुंचने वाले विद्यार्थियों को सीट तो मिल जाती है, लेकिन अव्वल होने का टूटता भ्रम, भाषा, सामाजिक हैसियत, आर्थिक तंगी और भेदभाव उन्हें भीतर से अकेला कर देते हैं। सुप्रीम कोर्ट की गठित नेशनल टास्क फोर्स की रिपोर्ट के अनुसार, विद्यार्थियों का यही अकेलापन तनाव और पढ़ाई बीच में छोड़ने की बड़ी वजह बन रहा है। टास्क फोर्स के 2.43 लाख विद्यार्थियों पर किए सर्वे में 15% ने माना कि बीते छह माह में गंभीर तनाव महसूस किया। 15% ने माना कि एक साल में उन्हें बार-बार आत्महत्या के विचार आए। तनाव के चलते 2018 से 2023 के बीच 13,600 विद्यार्थियों ने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। Read more

September 26, 2026

महाराष्ट्र: पालघर में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई। Read more

September 26, 2026

खाड़ी में संघर्ष: 'वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर हमले 'अस्वीकार्य'; समुद्री सुरक्षा जोखिम पर जयशंकर की दो-टूक

भारत ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में दुनिया के नेताओं के सामने खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष के बीच वाणिज्यिक जहाजों और समुद्री यात्रियों (सीफेयरर्स) को निशाना बनाए जाने पर कड़ी चिंता जताई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों और उनमें सवार नाविकों पर हमले 'बिल्कुल स्वीकार्य नहीं हैं।' संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र की उच्चस्तरीय सामान्य बहस में बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि इस साल दुनिया खाड़ी क्षेत्र में एक ऐसे संघर्ष को देख रही है, जिसने पहले से मुश्किल हालात को और गंभीर बना दिया है। हम लगातार जारी शत्रुता को लेकर बेहद चिंतित हैं। अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों और सीफेयरर्स को निशाना बनाया जाना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। Read more

September 26, 2026

ओडिशा में बारिश से तबाही: सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाए गए 70 हजार लोग, नदियां उफान पर, हीराकुंड के 16 गेट खुले

ओडिशा में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते हालात बिगड़ गए हैं। राज्य की लगभग सभी नदियां उफान पर हैं। निचले इलाकों में रहने वाले 70 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और उनके लिए 395 राहत शिविर बनाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, राज्य के 13 जिलों में अचानक आई बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी रविवार सुबह दक्षिण ओडिशा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वहीं, हीराकुंड बांध के 16 गेट खोले जा चुके हैं, जबकि ODRAF, NDRF और फायर सर्विस की टीमें राहत-बचाव में जुटी हैं। Read more

September 26, 2026

राजस्थान में एसीबी की कार्रवाई: दो करोड़ की रिश्वत मामले में फंसे एडिशनल एसपी मुकेश सोनी, दलाल ले रहा था कैश

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को दो करोड़ रुपये की कथित रिश्वत के मामले में बड़ी कार्रवाई की। एसीबी ने एसओजी उदयपुर में तैनात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सोनी के कथित दलाल सज्जन सिंह जैन उर्फ टाटला को दो करोड़ रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इसके बाद मुकेश कुमार सोनी को बालोतरा स्थित उनके निवास से हिरासत में लिया गया। मामले में आगे की पूछताछ और जांच जारी है। Read more

September 26, 2026

55 महीने में पहली बैठक: यूएस में जर्मनी-रूस के विदेश मंत्रियों की मुलाकात, 20 मिनट में ईयू से नाटो तक बातचीत

संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर शनिवार को जर्मनी और रूस के विदेश मंत्रियों की आमने-सामने मुलाकात हुई। रूस के यूक्रेन पर 2022 में पूर्ण पैमाने पर हमला शुरू करने के बाद दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच यह पहली ऐसी सीधी मुलाकात मानी जा रही है। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब यूरोपीय संघ और रूस के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है और इसके कुछ ही देर बाद रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया। Read more

September 26, 2026

दिल्ली में 1 अक्टूबर से वाहन चालकों पर बड़ा एक्शन, बिना PUC लगेगा भारी जुर्माना; लाइसेंस भी होगा सस्पेंड

Delhi PUC Check Campaign: दिल्ली में प्रदूषण की रोकथाम के लिए सरकार 1 अक्तूबर से कड़ा चेकिंग अभियान चलाने जा रही है. बिना वैध पीयूसी के वाहन चलाने पर दस हजार रुपए का जुर्माना लगेगा. Read more

September 26, 2026

No UPI Day Fake News: CAIT ने बहिष्कार के दावों को बताया गलत

2 अक्टूबर को देशभर में UPI के बहिष्कार की मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर एक No UPI Day Fake News विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रीय व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यानी CAIT ने साफ कहा है कि उसने 2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’ मनाने या UPI के बहिष्कार का कोई प्रस्ताव पारित नहीं किया, और संगठन के नाम से चलाई जा रही ऐसी खबरें पूरी तरह गलत हैं। Read more