August 19, 2026
मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने की तैयारी तेज, दुग्ध संकलन 27% बढ़ा; CM मोहन यादव ने दिए ये निर्देश
19 अगस्त 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने की तैयारी तेज, दुग्ध संकलन 27% बढ़ा; CM मोहन यादव ने दिए ये निर्देश – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने के संकल्प के संदर्भ में संचालित गतिविधियों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि और पशुपालकों की आर्थिक समृद्धि के प्रयासों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड द्वारा एमपी स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (एमपीसीडीएफ) और दुग्ध संघों का कार्यभार ग्रहण करने के बाद राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
Read more