September 27, 2026

Billie Jean King Cup के फाइनल में होगा Ukraine vs Czechia का आमना-सामना, VETO OTT पर देखें लाइव मुकाबला - India TV Hindi

Published : Sep 27, 2026 07:35 am IST, Updated : Sep 27, 2026 07:36 am IST बिली जीन किंग कप के फाइनल मैच में भिड़ंत 27 सितंबर को यूक्रेन और चेकिया की टीम के बीच में होगी। दोनों ही टीमों का सेमीफाइनल मुकाबले में काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसके बाद खिताबी मैच के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद लगाई जा सकती है। महिला टेनिस की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित टीम प्रतियोगिता बिली जीन किंग कप में आज यानी 27 सितंबर को फाइनल मुकाबला यूक्रेन और चेकिया की टीम के बीच में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों की नजरें खिताब जीतने को लेकर रहने वाली हैं। चेकिया की टीम 8 साल के लंबे अंतराल के बाद फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्की करने में कामयाब हो सकी है, जिसमें वह पिछली बार साल 2018 में फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई थी, वहीं यूक्रेन की टीम पहली बार बिली जीन किंग कप के फाइनल में पहुंची है। इस खिताबी मुकाबले का सीधा प्रसारण VETO OTT पर फ्री में किया जाएगा। यूक्रेन और चेकिया की टीम के बीच में यह फाइनल मुकाबला चीन के शेनझेन बे स्पोर्ट्स सेंटर एरिना में खेला जाएगा। Read more

September 27, 2026

Top 10 News: रविवार को बैंक क्यों खुले? UP में IMD का रेड अलर्ट, ट्रंप-ईरान तनाव, UN में जयशंकर का बड़ा जवाब!

27 सितंबर 2026 की टॉप 10 खबरों में ट्रंप द्वारा होर्मुज प्रस्ताव ठुकराना, UN में जयशंकर का कड़ा जवाब, एशियाई खेलों में भारत का विश्व रिकॉर्ड, RBI का बैंकों को खुला रखने का निर्देश और चक्रवात 'अर्नाब' का रेड अलर्ट शामिल हैं।नमस्कार! आज रविवार, 27 सितंबर 2026 की ताज़ा और बड़ी हेडलाइंस के साथ आपका स्वागत है। अमेरिकी-ईरान तनाव से लेकर एशियाई खेलों में भारत के विश्व रिकॉर्ड तक, आइए जानते हैं दुनिया भर की हलचल। क्या आप जानते हैं कि हड़ताल से पहले आज बैंक खुले हैं? जानिए आज की Top 10 Morning News में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली खबर कौन सी है? Read more

September 27, 2026

Ashwin Maas 2026: आज से आश्विन मास शुरू, जानें व्रत-त्योहार

Ashwin Maas 2026 Vrat Tyohar: आज यानी 27 सितंबर, रविवार से आश्विन मास का आरंभ हो रहा है. आश्विन मास के पहले दिन प्रतिपदा तिथि का श्राद्ध है. शास्त्रों के अनुसार, आश्विन का महीना पितृ देव और मां दुर्गा और धन की देवी मां लक्ष्मी की समर्पित है. आश्विन के 15 दिन पितरों की समर्पित माना गया है. इसलिए कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से अमावस्या तिथि तक पूर्वजों के निमित्त श्राद्ध (तर्पण, पिंडदान) किए जाते हैं. जबकि शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. इसके अलावा इस महीने की आखिरी तिथि यानी आश्विन पूर्णिमा पर धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है. आइए, जानते हैं कि आश्विन मास के प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट. Read more

September 27, 2026

Ketu Gochar 2026: केतु की बदलेगी चाल! 6 राशियों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़

ज्योतिष में ग्रहों की चाल के साथ उनके नक्षत्र परिवर्तन को भी महत्वपूर्ण माना जाता है. अब अक्टूबर की शुरुआत में केतु अपनी चाल में एक अहम बदलाव करने जा रहे हैं. 3 अक्टूबर 2026 की रात 9 बजकर 48 मिनट पर केतु मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश करेंगे. इस दौरान केतु सिंह राशि में ही रहेंगे. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस परिवर्तन का असर व्यक्ति के धन, परिवार, रिश्तों, निर्णय क्षमता और मानसिक स्थिति पर दिखाई दे सकता है. Read more

September 27, 2026

MP में बैंकों की 7000 ब्रांच आज खुली रहेंगी: सोमवार से 3 दिन हड़ताल; 5 डे वीक मांग रहे देशभर के बैंककर्मी - Bhopal News

भोपाल2 घंटे पहले कॉपी लिंकबैंक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कल से तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। Read more

September 27, 2026

होर्मुज खोलने के प्रस्ताव पर ईरान को अमेरिका के आधिकारिक जवाब का इंतजार, कहा- 7 दिनों में फैसला करें ट्रंप

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने और होर्मुज को खोलने के लिए रखे गए प्रस्ताव को ट्रंप ने तुरंत खारिज कर दिया. हालांकि ईरान अब इस पर अमेरिका की आधिकारिक प्रतिक्रिया चाहता है. ईरान का कहना है कि ट्रंप सात दिनों के अंदर इस प्रस्ताव पर फैसला करें. Read more

September 27, 2026

बाढ़ में फंसी 7 माह की बच्ची समेत 3 महिलाएं: SDRF ने मोटरबोट से किया रेस्क्यू; दुर्ग में अब तक 160 लोगों को बचाया गया - durg-bhilai News

दुर्ग-भिलाई6 घंटे पहले कॉपी लिंकदुर्ग जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे जनजीवन की रफ्तार धीमी हो गई है। 25 सितंबर की सुबह तक दुर्ग में 24 घंटे के दौरान 49.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसी बीच रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम केसरा में खारुन नदी का पानी अचानक बढ़ गया। नदी के तटीय इलाके में पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। Read more

September 27, 2026

एआई के आरोप ने छीना गोनकोर्ट का मौका: पुरस्कार की दौड़ से ही बाहर हुई उपन्यास, लेखक ने आरोपों को नकारा

हाइती-कनाडाई लेखक थेलीसन ओरेलियन के उपन्यास इट वाज इदर दैट ऑर डाई को लेकर अंतरराष्ट्रीय साहित्य जगत में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। फ्रांस के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार 'प्रिक्स गोनकोर्ट' की शॉर्टलिस्ट में शामिल इस किताब को कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करके लिखे जाने के आरोपों के बाद पुरस्कार की दौड़ से बाहर कर दिया गया है। Read more

September 27, 2026

2 करोड़ रिश्वत लेते SOG के ASP का दलाल गिरफ्तार: एएसपी डिटेन; उदयपुर के 272 प्लॉट घोटाला केस में एफआर के लिए कार में हुई डील - Udaipur News

उदयपुर नगर निगम के 272 प्लॉट के घोटाले में एफआर लगाने और जब्त सामान छोड़ने के बदले एसओजी के ASP मुकेश सोनी के नाम पर 2 करोड़ रुपए घूस लेते हुए दलाल सज्जन सिंह जैन को एसीबी ने गिरफ्तार किया। शनिवार देर रात ए‌डिशनल एसपी मुकेश सोनी को बालोतरा में उनके घ Read more

September 27, 2026

Lauki Oats Chilla Recipe: नाश्ते में लौकी और ओट्स से बनाएं क्रिस्पी चीला, बच्चे हों या बड़े सबको आएगा पसंद

Lauki Oats Chilla Recipe: अगर आप नाश्ते में कुछ हल्का, हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो लौकी ओट्स चीला ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए ओट्स, लौकी और बेसन जैसी आसानी से मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. यह झटपट तैयार हो जाता है और इसे चटनी या अचार के साथ खाया जा सकता है. X Read more