September 29, 2026
श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - Up18 News
आगरा। मंगलवार की शाम ऐतिहासिक आगरा की गलियां उस समय लंका के वैभव और रौद्रता से जीवंत हो उठीं, जब श्री रामलीला कमेटी के 149वें रामलीला महोत्सव के अंतर्गत लंकापति महाराज रावण की भव्य शोभायात्रा निकली। हाइड्रोलिक जगमगाते अश्व रथ पर सवार दशानन ने तलवार लहराकर अपने सम्राट होने की दुहाई दी तो रावण की सेना, ताड़का, साधुओं की कैद, कुंभकरण की विशालता और मेघनाद के पराक्रम की झांकियों ने लोगों का ध्यान खींच लिया। रावतपाड़ा से लेकर शहर के प्रमुख बाजारों तक रावण की शाही सवारी देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चे लंका की सेना और दशानन के विभिन्न रूपों को अपलक निहारते रहे।
Read more