August 20, 2026
Pharmacist Registry: फार्मासिस्टों के लिए नया नियम, 15 दिन में एचपीआर अपडेट जरूरी; नहीं किया तो क्या होगा?
देशभर के पंजीकृत फार्मासिस्टों के लिए प्रोफेशनल रजिस्ट्री को लेकर सख्ती की गई है। फार्मासिस्टों को अब हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री यानी एचपीआर में अपनी प्रोफाइल अपडेट और सत्यापित करानी होगी। इसके लिए 15 दिनों की समयसीमा तय की गई है। निर्धारित अवधि में प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर संबंधित प्रोफाइल को निष्क्रिय किया जा सकता है। नए नियम का उद्देश्य फार्मासिस्टों से जुड़ी जानकारी का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना और उनकी पहचान व पंजीकरण की जानकारी को ऑनलाइन सत्यापित करना है।
Read more