October 3, 2026

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता महोत्सव: जेन-जी और अल्फा पीढ़ी ने जानी संत रविदास की वाणी और जीवन-दर्शन - Up18 News

आगरा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महासभा की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय समरसता महोत्सव के दूसरे दिन जेन-जी और अल्फा पीढ़ी केंद्र में रही। आगरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के दर्जनों स्कूलों से पहुंचे करीब 1500 बच्चों ने संत रविदास जी के जीवन, विचार और सामाजिक समरसता के संदेश को जाना। सत्संग और कवि सम्मेलन के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संत परंपरा और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया गया। Read more

October 3, 2026

357 साल बाद एक हुए बिछड़े खानदान के लोग: ब्राह्मण पर‍िवार में कुछ हो चुके थे मुस्‍ल‍िम, जौनपुर में नौशाद अहमद दुबे के घर हुआ भोज - Jaunpur News

अंकित श्रीवास्तव | जौनपुर4 घंटे पहले कॉपी लिंकजौनपुर में 357 साल बाद एक ही कुल के बिछड़े परिवारों का मिलन हुआ। काशी और जौनपुर से पहुंचे ब्राह्मण परिवार के लोगों ने नौशाद अहमद दुबे के घर भोजभात किया। उन्हें अपने कुल का बड़ा मानकर सम्मानित किया। Read more

October 3, 2026

Guna Minor Girl Case: गुना में 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी पोप्स दिलाने के बहाने ले गया जंगल, POCSO में केस

Guna Minor Girl Case: मध्यप्रदेश के गुना जिले के सिरसी थाना क्षेत्र में 8 साल की नाबालिग बच्ची को पोप्स दिलाने के बहाने अपने साथ ले जाने और उसके साथ कथित तौर पर गलत हरकत करने की कोशिश का मामला (Guna Minor Girl Case) सामने आया है। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Read more

October 3, 2026

अमेरिका: 6 लोगों को लेकर बॉस्टन जा रहा विमान लापता, FAA से टूटा संपर्क

अमेरिका(उत्तम हिन्दू न्यूज): बरमूडा से बॉस्टन जा रहा छह लोगों वाला एक Gulfstream G100 विमान शनिवार तड़के अमेरिकी राज्य मैसाचुसेट्स के नैनटॉकेट तट के पास लापता हो गया। विमान का अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) से संपर्क टूटने के बाद यूएस कोस्ट गार्ड ने समुद्र और हवा में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। Read more

October 3, 2026

Bihar News: सारण में बाढ़ प्रभावित इलाकों में एयर ड्रॉप से पहुंचाई जा रही राहत सामग्री, 15 उड़ानों में 28 टन से ज्यादा खाद्य सामग्री गिराई

आपदा प्रबंधन अधिकारियों, केंद्र और भारतीय वायु सेना के समन्वय से, सारण, बिहार में बाढ़ से प्रभावित और दुर्गम इलाकों में एयर ड्रॉप के ज़रिए भोजन पहुंचाया जा रहा है। 15 उड़ानों के ज़रिए 5,600 से अधिक सूखे राशन पैकेट गिराए गए हैं, और जरूरतमंद समुदायों तक और अधिक राहत सामग्री पहुंच रही है। By Oneindia Staff Read more

October 3, 2026

कटे कनेक्शन खुद जोड़कर बिजली जलाने वालों पर कार्रवाई: महासमुंद में 48 लोगों पर FIR,21 टीमों ने मारा छापा,लंबे समय से बिल नहीं भरा था - Mahasamund News

महासमुंद में बिजली बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन कटने के बाद बिना विभागीय अनुमति खुद लाइन जोड़कर बिजली का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं पर विद्युत विभाग ने कार्रवाई की है। महासमुंद जिले में शुक्रवार को 21 जांच दलों ने एक साथ सघन अभियान चलाकर कटे हुए स Read more

October 3, 2026

कोल इंडिया के 1.96 लाख कर्मियों को 1.10 लाख से अधिक बोनस

धनबाद. कोल इंडिया के करीब 1.96 लाख गैर-कार्यकारी कर्मियों के वर्ष 2026 के सालाना बोनस यानी प्रदर्शन आधारित पुरस्कार (PLR) की राशि तय हो गयी है. कोल इंडिया मुख्यालय कोलकाता में शुक्रवार को हुई एपेक्स जेसीसी की बैठक में 2026 के लिए 1,10,250 रुपये PLR पर सहमति बनी. बैठक में यूनियन ने 1.20 लाख रुपये की मांग रखी थी, जबकि प्रबंधन की ओर से 1.08 लाख रुपये का आंकड़ा रखा गया था. दोनों पक्षों के बीच चर्चा और कैलकुलेशन के बाद 1,10,250 रुपये की राशि पर अंतिम सहमति बनी. Read more

October 3, 2026

अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस

Amritsar Influencer Mad Sandhu murder: पंजाब के अमृतसर में शनिवार को मेकअप आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली लगने के बाद सड़क पर खून से लथपथ हालत में पड़े मैड संधू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. हालांकि, अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं उनकी हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों नामक एक फेसबुक प्रोफाइल से पोस्ट डालकर ली गई है. इस पोस्ट में लिखा गया है कि रंजीत एवेन्यू में जो मैड संधू की हत्या हुई है, उसकी जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन लेते हैं. Read more