October 8, 2026

सोनीपत में 2 लाख की चरस के साथ युवक गिरफ्तार: गाड़ी में रखे बैग से 1.775 किलो चरस बरामद; पानीपत से गांव में लेकर आया - Sonipat News

सोनीपत57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस ने आरोपी से 2 लाख की चरस बरामद की है - Dainik Bhaskar

पुलिस ने आरोपी से 2 लाख की चरस बरामद की है

सोनीपत की क्राइम यूनिट कुंडली की टीम ने मुड़लाना चौक के पास नाकाबंदी कर एक युवक को 1 किलो 775 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ब्रेजा गाड़ी में चरस लेकर पानीपत की तरफ से आया था और अपने गांव घड़वाल जाने की तैयारी में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर गोहाना में NDPS एक्ट की धारा 20(b)(ii)(c) के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी के कब्जे से बरामद चरस, बैग और सिल्वर रंग की ब्रेजा गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में लिया है

पुलिस के अनुसार 7 अक्टूबर की रात क्राइम यूनिट कुंडली की टीम गश्त और मादक पदार्थों की तलाश में निकली थी। रात करीब 11:40 बजे टीम मुड़लाना बस अड्डे के पास पहुंची। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि घड़वाल निवासी मोहित उर्फ काला चरस बेचने का काम करता है और अपनी ब्रेजा गाड़ी नंबर HR-87N-5079 में चरस लेकर पानीपत की तरफ से आएगा।

सोनीपत की क्राइम यूनिट कुंडली की टीम ने मुड़लाना चौक के पास नाकाबंदी कर एक युवक को 1 किलो 775 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है

सोनीपत की क्राइम यूनिट कुंडली की टीम ने मुड़लाना चौक के पास नाकाबंदी कर एक युवक को 1 किलो 775 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है

रात 1:20 बजे ब्रेजा गाड़ी को रुकवाया

पुलिस के मुताबिक करीब 1:20 बजे पानीपत की तरफ से एक ब्रेजा गाड़ी आती दिखाई दी। टीम ने टॉर्च की रोशनी से इशारा कर गाड़ी को सड़क किनारे रुकवाया। ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक की पहचान मोहित उर्फ काला के रूप में हुई।

नायब तहसीलदार की मौजूदगी में हुई तलाशी

पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के संबंध में उच्च अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद गोहाना के नायब तहसीलदार हेमंत कुमार, जिन्हें राजपत्रित अधिकारी के रूप में मौके पर बुलाया गया। इसके बाद उनकी मौजूदगी में आरोपी, उसके बैग और गाड़ी की तलाशी लेने के आदेश दिए गए।

बैग से सफेद पन्नी में मिला काला पदार्थ

तलाशी के दौरान पुलिस को मोहित के हाथ में मौजूद लाल-नीले बैग से सफेद पन्नी में बत्ती नुमा काला पदार्थ मिला। पुलिस ने अपने अनुभव के आधार पर इसे चरस बताया। सरकारी इलेक्ट्रॉनिक कांटे से सफेद पन्नी समेत वजन करने पर इसका वजन 1 किलो 775 ग्राम निकला। पुलिस के अनुसार आरोपी बरामद चरस के संबंध में कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका।

थाना सदर गोहाना में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने आरोपी मोहित उर्फ काला के खिलाफ थाना सदर गोहाना में धारा 20(b)(ii)(c) NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच के लिए ASI आशीष 444 को अनुसंधान अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी से बरामद चरस और गाड़ी को कब्जे में लेकर मामले की आगामी जांच की जा रही है।

.

खबरें और भी हैं...

  • इन्फ्लुएंसर बोली-पुलिस ने आरोपी को टॉर्चर कर मेरा नाम बुलवाया: उसे खुद गोली मारूंगी; सोनीपत में मां की हत्या हुई, ₹13 करोड़ का बीमा कराया था

    उसे खुद गोली मारूंगी; सोनीपत में मां की हत्या हुई, ₹13 करोड़ का बीमा कराया था|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar1:01
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनीपत में जेल से रिहाई की अनोखी शर्त: युवक की मौत में अरेस्ट आरोपी को लगाने होंगे 5 पौधे, 2 साल देखभाल जरूरी, जमानत मिली

    युवक की मौत में अरेस्ट आरोपी को लगाने होंगे 5 पौधे, 2 साल देखभाल जरूरी, जमानत मिली|गोहाना,Gohana - Dainik Bhaskar0:23
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनीपत में NIFTEM-K में मनाया स्थापना दिवस: 437 दाखिले, 70 कंपनियां पहुंचीं; MBA में 100% और B.Tech में 96% प्लेसमेंट

    437 दाखिले, 70 कंपनियां पहुंचीं; MBA में 100% और B.Tech में 96% प्लेसमेंट|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • एशियन गेम्स में चमके सोनीपत के 3 हॉकी खिलाड़ी: अभिषेक, ज्योति और यशदीप को दी बधाई, समीक्षा और ललित पंवार ने घर पहुंचकर किया सम्मान

    अभिषेक, ज्योति और यशदीप को दी बधाई, समीक्षा और ललित पंवार ने घर पहुंचकर किया सम्मान|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर